फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji match between Haryana and Uttarakhand ends in a draw

Ranji Match: हरियाणा व उत्तराखंड के बीच मैच ड्रॉ, 133 के लक्ष्य पर उत्तराखंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 61 रन

Fri, 27 Jan 2023 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 09:08 PM IST
सार

एलीट वर्ग एक के रणजी मैच के अंतिम दिन उत्तराखंड ने पांच विकेट खोकर 61 रन बनाए। हरियाणा ने शुक्रवार दोपहर 7 विकेट पर 168 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की थी। उत्तराखंड के सामने 133 रन का लक्ष्य था। 

विज्ञापन
Ranji match between Haryana and Uttarakhand ends in a draw
रणजी मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा व उत्तराखंड के बीच 24 जनवरी को शुरू हुआ एलीट वर्ग एक का रणजी मैच शुक्रवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। उत्तराखंड की टीम शाम को खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 61 रन पर खेल रही थी। शुक्रवार का दिन रणजी मैच में रोमांचक रहा। हरियाणा ने दोपहर तक 7 विकेट पर 168 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। हरियाणा ने 132 रनों की बढ़त लेकर उत्तराखंड को 133 का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन

 

हरियाणा को जीत के लिए उत्तराखंड को ऑलआउट करना था। लेकिन शाम तक उत्तराखंड की टीम पांच विकेट खोकर 61 रन पर खेलती रही। सभी विकेट नहीं गिरने के चलते मैच ड्रॉ हो गया। हरियाणा के गेंदबाज जयंत यादव ने 11 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट व निशांत सिंधू ने 11 ओवर में छह रन देकर दो विकेट झटके।

विज्ञापन

 

इससे पूर्व पहली परी की गेंदबाजी में भी जयंत यादव ने 19 ओवर में 74 रन देकर तीन विकेट व निशांत सिंधु ने 14 ओवर में 57 रन देकर चार विकेट झटके। इनके अलावा अजीत चहल ने 12 ओवर में 24 रन देकर व मयंक शांडिल्य ने 4.4 ओवर में 21 रन देकर एक-एक विकेट झटके। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैच में टाॅस जीत कर उत्तराखंड ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए हरियाणा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हरियाणा ने पहली पारी में 233 रन बनाए। दूसरे दिन मौसम खराब होने के चलते मैच नहीं हो सका। तीसरे दिन उत्तराखंड ने पहली पारी में 269 रन बनाए। शुक्रवार को मैच के अंतिम दिन हरियाणा ने दोपहर तक खेलकर मैच में बढ़त बनाई और पारी घोषित कर उत्तराखंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed