फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ramjivan got Chaudhary in the village of Union Minister

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री के गांव में रामजीवन को मिली चौधर

Mon, 16 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 16 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ramjivan got Chaudhary in the village of Union Minister
कलानौर। पंचायत उप चुनाव में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव बनियानी में ठेकेदार रामजीवन अपने प्रतिद्वंद्वी महिपाल को 55 वोट से हराकर सरपंच बने। अब रविवार को हुए उप चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। रामजीवन को 1511, महिपाल को 1456 व बंसी लाल को 368 वोट मिले, जबकि 17 वोट नोटा के खाते में गए।
विज्ञापन

छह माह पहले बनियानी गांव के सरपंच ओमप्रकाश का हृदयगति रुकने से देहांत हो गया था। उपचुनाव में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 5 बूथों पर 17 वार्डों के 4 हजार 263 मतों में 3 हजार 352 ने 78.63 प्रतिशत वोट डाले गए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भाई चरणजीत खट्टर, भाई राजू खट्टर भी मतदान करने गांव में पहुंचे। गांव की 95 वर्षीय विद्या देवी, माटी कलां बोर्ड के सदस्य नरेंद्र प्रजापति, पूर्व में एसएससी बोर्ड की सदस्य रहीं विराज कालरा ने भी वोट डाला। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपक धागंड, थाना प्रभारी सुलेद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
सामान्य सीट पर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ने बाजी मारी
वर्ष 2022 के चुनाव में ओमप्रकाश व रामजीवन के बीच कड़ा मुकाबला था। रामजीवन करीबन 300 मतों से हार गए थे। रामजीवन ठेकेदारी करते हैं और पिछले 3 साल से गांव के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। चुनाव की खास बात यह रही कि सरपंच का पद लगातार दूसरे साल सामान्य वर्ग का था। पिछली बार सामान्य सीट पर अनुसूचित जाति के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। इस बार ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed