{"_id":"6959fb41ee006669880a71b5","slug":"ram-rahim-granted-40-day-parole-he-will-be-released-from-jail-for-the-15th-time-and-will-head-to-sirsa-ashram-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल: 15वीं बार आएगा जेल से बाहर, इस टाइम सिरसा डेरे के लिए होगा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल: 15वीं बार आएगा जेल से बाहर, इस टाइम सिरसा डेरे के लिए होगा रवाना
Sun, 04 Jan 2026 11:01 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:01 AM IST
सार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल मिल गई है। राम रहीम को बार-बार मिलने वाली पैरोल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सजायाफ्ता कैदी को इतनी जल्दी-जल्दी पैरोल मिलना कानून के समान व्यवहार पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। 15वीं बार रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा डेरे के लिए रवाना होगा। पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पिछली बार अगस्त 2025 में 40 दिन के पैरोल पर रामरहीम जेल से बाहर आया था। पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर व्यतीत की गई थी। अबकी बार भी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में कटेगी।
विज्ञापन
2025 में तीन बार जेल से बाहर आया राम रहीम
जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पेरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि पेराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है।
विज्ञापन
2025 में राम रहीम तीन बार फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो व अगस्त में 40 दिन की पेरोल पर बाहर आया था। साथ ही 2017 से अब तक 14 बार पेरोल या फरलो मिल चुकी है। अब 15वीं बार जेल से बाहर आएगा।