{"_id":"64b8ee43b47fee9f7f035d54","slug":"ram-rahim-got-one-month-parole-will-stay-in-up-s-barnawa-ashram-rohtak-police-increased-security-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
Thu, 20 Jul 2023 02:16 PM IST
नवीन दलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:16 PM IST
सार
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल में इस बार भी बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेंगे। राम रहीम साध्वियों से यौन शौषण और पत्रकार मर्डर केस में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सुनारिया जेल में बंद कैदी नंबर 8647 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह गुरुवार शाम को चार बजकर 40 मिनट पर 33 महीने में 11वीं बार जेल से बाहर आया। उसे सातवीं बार पैरोल मिली है। अब मिली एक माह की पैरोल उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटेगी। गुरमीत को लेने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची थी। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस टीम उसे बरनावा आश्रम छोड़ने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। उसने जेल प्रशासन को एक माह की पैरोल की अर्जी दी थी। इस बाबत जेल अधीक्षक सत्यवान ने 17 जुलाई को बागपत के डीसी को पत्र भेजा था। गुरुवार शाम 4:30 बजे हनीप्रीत, चरणजीत संधु, प्रीतम सिंह, डॉ. गौरव, राकेश और ड्राइवर राजा सुनारिया जेल पहुंचे। 10 मिनट बाद डीएसपी सांपला राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कड़ी सुरक्षा में राम रहीम को बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
बरनावा आश्रम से बाहर नहीं जाने की शर्त पर मिली पैरोल
गुरमीत 30 दिन तक बागपत के बरनावा आश्रम में ही रहेगा। इस दौरान किसी तरह की बाहरी गतिविधि में शामिल नहीं होगा। न आश्रम से बाहर जा सकेगा। बागपत जिला प्रशासन पर नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
कब-कब जेल से बाहर आया गुरमीत
- 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
- 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
- 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
- 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
- 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
- 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
- फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
- जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
- अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
- 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।