फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rajesthani ornament and teasor

राजस्थानी कबीले से आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 22 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Sep 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
बीकानेर में बाबा रामदेव के दर्शन करने गए राजस्थानी कबीलों के 25 परिवारों के पूर्वजों, बहू बेटियों के जेवर और मेहनत की कमाई चोरों ने एक रात में उड़ा दी।
विज्ञापन


तंबू में सोए लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा चोर कबीले से करीब 30 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए।

दर्शन कर वापस लौटे परिवार को जब वारदात के बारे में जानकारी मिली तो क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सभी परिवारों ने सिटी थाने और इंदिरा कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सूर्या कॉलोनी में अस्थायी तौर पर राजस्थानी लोहारों के करीब 25 से 30 परिवार रहते हैं। ये सभी पश्चिमी राजस्थान से संबंध रखते हैं। जोधपुर, बीकानेर सहित बांसवाड़ा के लोगों में राजस्थान के बाबा रामदेव के प्रति काफी श्रद्धा है। 15 सितंबर को कबीले के अधिकतर लोग बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए बीकानेर गए थे। इस पर सभी परिवारों ने अपने पूर्वजों, बहू-बेटियों के आभूषण और अपने जीवनभर की नकद कमाई को कबीले के रणवीर सिंह के तंबू में इकट्ठी करके रख दी थी। इसके बाद सभी दर्शन के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने रणवीर सिंह के तंबू में सेंधमारी कर दी। यहां रात को रणवीर का दामाद, बेटी सहित अन्य परिवार के सदस्य सो रहे थे। सभी को चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोर यहां से सारे आभूषण और नकदी बटोर कर फरार हो गए। सुबह होने पर भी रणवीर ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब दोपहर को सभी परिवार घर लौटे तो वे अपना सामान लेने के लिए आए। इसके बाद सारे आभूषण और नकदी चोरी होने का पता चला। चारों तरफ रोने और चीखने की आवाज आने लगी। अचानक क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी परिवारों से उनके सामान के बारे में सूचना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी चोरी हुए सामान की सूची
परिवारों ने पुलिस को कबीले से चोरी किए गए सामान की सूची सौंपी है। साथ ही नकदी का हिसाब भी दिया है। पुलिस को सौंपी गई सूची में कानों की बालियां, टूम, हार, चेन, पाजेब, अंगूठी सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि परिवारों की ओर से चोरी किए गए सामान की सौंपी गई सूची की आंकलन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed