फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan Police's help will be taken to reach the accused

Rohtak News: आरोपी तक पहुंचने के लिए राजस्थान पुलिस की ली जाएगी मदद

Mon, 24 Apr 2023 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police's help will be taken to reach the accused
रोहतक। जिम संचालक सुखविंद्र हत्याकांड में पुलिस एक सप्ताह बाद भी आरोपियों को काबू नहीं कर सकी है। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी राजस्थान की ओर फरार हो गए। ऐसे में सीआईए टू की टीम आरोपियों को दबोचने के लिए राजस्थान पुलिस की मदद लेगी। श्रीराम नगर कालोनी निवासी रवींद्र ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि उसने व उसके भाई सुखविंद्र ने अशोक चौक पर पांच साल से जिम खोल रखा है। चार-पांच दिन पहले सनसिटी के सेक्टर 36 के युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। युवक को वह काफी समय से जानता है। क्योंकि वह जिम में भी काफी समय से आता है। इतना ही नहीं, सनसिटी में भी रवींद्र घर बना रहा है, वहां भी युवक से झगड़ा हुआ। युवक ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। सोमवार रात वह अपने भाई सुखविंद्र व मामा बलवान के साथ कार में सवार होकर घर श्रीराम नगर कालोनी में जा रहे थे। रास्ते में जब सुनारिया रोड पर बाल्टी फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो युवक अपने साथी अजय कमांडो व दो अन्य के साथ कार में सवार होकर आया। उन्होंने अपनी कार को ओवरटेक करके आगे अड़ा दिया। इसके बाद कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसके भाई सुखविंद्र की हत्या कर दी, जबकि रवींद्र व उसका मामा घायल हो गए थे। आरोपी नामजद होने के बावजूद पुलिस के अब तक हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed