फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rain faltering power supply

बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति

Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain faltering power supply
रोहतक। जरा सी बारिश से फिर शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। कई इलाकों में शनिवार रात से रविवार पूर्वाह्न तक तो कई इलाकों में चार से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। रविवार को ही बिजली कंट्रोल रूम पर 270 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से बूंदाबांदी शुरू हुई और रात में बारिश। इसकी वजह से शहर का अधिकांश इलाका बिजली गुल होने से अंधेरे में डूब गया। बोहर की गुल हुई बिजली रविवार पूर्वाह्न तक नहीं आ सकी। वहीं, खेड़ी साद, गद्दी खेड़ी, अस्थल बोहर में भी कमोबेश यही हालात रहे। शहर में माता दरवाजा, दिल्ली गेट, झज्जर चुंगी, शीतल नगर, शिवाजी नगर, रेलवे रोड, कच्चा बेरी रोड, विशाल नगर, गांधी कैंप, डी-पार्क, मॉडल टाउन, तिलक नगर आदि एरिया की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे के लिए ठप हो गई। बारिश थमने के बाद तड़के बिजली आपूर्ति शुरू हुई मगर रविवार की सुबह बूंदाबांदी होने से ही काठ मंडी, कमला नगर, एकता कॉलोनी, ग्रीन रोड, पुरानी सब्जी मंडी, झज्जर रोड, आंबेडकर कॉलोनी, राजेंद्रा कॉलोनी, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी, गोपाल नगर, संजय कॉलोनी, आर्य नगर, झंग कॉलोनी, मान सरोवार कॉलोनी आदि एरिया की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed