फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public Health Engg. department make sanjawani Amurat for nagar nigam rohtak

पब्लिक हेल्थ विभाग के लिए संजीवनी बनेगी नगर निगम की अमरूत योजना, 15.9 करोड़ में छूटा टेंडर

Sat, 15 Feb 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Public Health Engg. department make sanjawani Amurat for nagar nigam rohtak
Public Health Engg. department make sanjawani Amurat for nagar nigam rohtak
रोहतक। जल घरों के वाटर टैंकों में जमा सिल्ट निकलवाने का पब्लिक हेल्थ का सपना व साढे़ पांच लाख की आबादी की मांग सालों बाद पूरी होने जा रही है। निगम निगम की अमरूत योजना के तहत 15.9 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट का शुभारंभ जलघर एक के सबसे बडे़ वाटर टैंक से किया जाने की तैयारी है। शुक्रवार को पब्लिक हेल्थ के उप मंडल अभियंता नवीन कुमार के साथ सिल्ट निकालने का टेंडर ले चुकी निजी कंपनी के सबलेट ठेकेदारों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विभाग के जल घर एक के सबसे बडे़ टैंक (दस करोड़ 15 लाख लीटर की क्षमता) से सिल्ट शनिवार से निकालने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने इस टैंक को बहुत पहले से खाली करवा लिया था। विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे टैंक साफ होते जाएंगे वह दूसरे टैंकों को खाली करवाते जाएंगे। इससे पेयजल सप्लाई भी बाधित नहीं होगी और वाटर टैंकों की क्षमता भी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि पब्लिक हेल्थ के वाटर टैंकों में जमा सिल्ट की वजह से 25 फीसदी स्टोरेज क्षमता कम हो गई थी। वाटर टैंकों की क्षमता को बढ़ाने के लिए अमरूत प्रोजेक्ट के तहत योजना बनाई गई। इसके लिए जिस कंपनी को टेंडर अलाट किया गया, वह काम शुरू करने में देरी करती चली गई। इस देरी के चलते निजी कंपनी को पहले सात दिन का फिर दस दिन का नोटिस दिया गया। कंपनी को चेतावनी दी गई कि यदि वह अब काम नहीं करती तो उसका वर्क आर्डर रद कर दिया जाएगा। तय सीमा समाप्त होने से पहले ही निजी कंपनी ने सब लेट ठेकेदारों को काम के लिए शुक्रवार मौके पर भेज दिया।
विज्ञापन

खाली कराये गए वाटर टैंक में रातों रात आ गया पानी
अमरूत योजना के तहत जल घर एक के वाटर टैंक से सिल्ट निकाले जाने का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए सबसे बडे़ टैंक को खाली करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीरवार को रात दूसरे वाटर टैंक से पानी लीक हो कर खाली टैंक में पहुंच गया। इस टैंक को खाली करने के लिए विभाग को फिर मोटर चलवानी पड़ी। इस संबंध में विभाग ने रात्रि ड्यूटी में तैनात स्टाफ से पूछताछ की तैयारी कर ली है। क्योंकि खाली कराए गए टैंक में पानी कैसे आया, इस पर सवाल खड़ा किया गया है। हालांकि विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मोटर बैक मार देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल घरों की स्थिति
जल घर एक
वाटर टैंक क्षमता
एक पांच करोड़ 57 लाख लीटर
दो पांच करोड़ 57 लाख लीटर
तीन दस करोड़ 15 लाख लीटर
कुल 21 करोड़ 29 लाख लीटर
रोजाना सप्लाई की क्षमता 3 करोड़ लीटर प्रतिदिन
जल घर दाे
वाटर टैंक क्षमता
एक 16 करोड़ लीटर
दो 13 करोड़ लीटर
तीन सात करोड़ लीटर
कुल 36 करोड़ लीटर
रोजाना सप्लाई की क्षमता 5 करोड़ 14 लाख लीटर प्रतिदिन
जल घर तीन
वाटर टैंक क्षमता
एक साढे़ आठ करोड़ लीटर
दो साढे़ आठ करोड़ लीटर
तीन साढे़ आठ करोड़ लीटर
चार साढे़ आठ करोड़ लीटर
कुल 34 करोड़ लीटर
रोजाना सप्लाई की क्षमता चार करोड़ 85 लाख लीटर प्रतिदिन
देव कॉलोनी जल घर
वाटर टैंक क्षमता
एक 1.4 करोड़ लीटर
दो 88 लाख लीटर
कुल दो करोड़ 28 लाख लीटर
रोजाना सप्लाई की क्षमता 32 लाख लीटर प्रतिदिन
अमरूत प्रोजेक्ट के तहत वाटर टैंकों से सिल्ट निकालने का काम शुरू होने जा रहा है। हमने एक टैंक को खाली करवा कर दे दिया है। एक टैंक को खाली करने में काफी समय लगता है। जैसे-जैसे टैंक साफ होते जाएंगे, हम दूसरा टैंक खाली करते जाएंगे। शहर में 80 हजार के करीब पेयजल कनेक्शन हैं और हमें 135 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से प्रतिदिन पेयजल देना होता है। वाटर टैंकों से सिल्ट निकलने पर इनकी क्षमता बढ़ जाएगी।
-भानू प्रताप, कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed