फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Providing high quality medical facilities to patients is a priority

Rohtak News: मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Sat, 07 Dec 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Providing high quality medical facilities to patients is a priority
07सीटीके22..पीजीआई के आपातकालीन विभाग का किया औचक निरीक्षण कर स्टाफ से व्यवस्थाओं का हाल जानते
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने शनिवार सुबह पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां हैं उसे दुरुस्त कर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कुलपति अचानक मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी में पहुंचे और मरीजों से बातचीत करते हुए उन्हें मिल रहे इलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। डाॅ. अग्रवाल ने सिस्टर इंचार्ज को आदेश देते हुए कहा कि किसी भी बेड का मॉनिटर खराब नहीं होना चाहिए और जो खराब है उसे ठीक कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने जीडीएमओ के कमरे का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित इंटर्नस को आदेश दिए की इंटर्न मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के साथ बैठकर मरीज की जांच में मदद करेगा। इससे मरीज की जांच जल्दी हो पाएगी और गंभीर मरीज को समय पर इलाज मिलने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

डाॅ. अग्रवाल ने सी-ब्लॉक, डे-केयर का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। आयरन बेड की जगह 60 सेमी आईसीयू बेड की डिमांड तुरंत भेजी जाए, जिससे मरीजों को काफी फायदा होगा। सभी जूनियर चिकित्सकों व कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए कि हमेशा एप्रेन पहन कर ही अपनी ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed