फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Provide pure drinking water to the people: DC

लोगों को उपलब्ध करवाएं शुद्ध पेयजल : डीसी

Fri, 05 Mar 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Provide pure drinking water to the people: DC
लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी । संवाद न्यूज एजेंसी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाएं। पेयजल और सीवरेज से संबंधित लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए। उन्होंने वीरवार को लघु सचिवालय में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि पेयजल आपूर्ति, सीवरेज अवरुद्ध होने और सीवरेज के पानी में मिक्स होने की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। शहरवासियों को हर हाल में शुद्ध पेयजल और बेहतर सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। विभाग के अधिकारी पेयजल आपूर्ति और सीवरेज से संबंधित असुविधाओं का यथाशीघ्र निपटारा करें, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे रोहतक शहर में पेयजल आपूर्ति और सीवर कनेक्शन की अलाइनमेंट ठीक करवाएं। यह सुनिश्चित करें कि कनेक्शन नाली, मेनहोल और सीवरेज लाइन के ऊपर से न जा रहे हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों को नोटिस दिए जाएं। बैठक के दौरान पेयजल में सीवरेज के पानी की मिलावट पर भी चर्चा हुई, अधिकारियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने शहर के डेयरी संचालकों का आह्वान किया कि वे शहर को साफ रखने में योगदान दें। पशुओं को गोबर का निपटारा सीवरेज में करने के बजाय निर्धारित जगह पर करें ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए ऐसा न करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed