{"_id":"c58a63e70de4c53e7e59d3852b859411","slug":"protest-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार से पुलिसिया सुलूक, थाने में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार से पुलिसिया सुलूक, थाने में जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 05 Aug 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर शहर थाना पुलिस में जोरदार हंगामा हो गया।
विजिलेंस की एक टीम आई एक पुलिस कर्मी को घसीटते हुए थाने से बाहर लाई और गाड़ी में डालकर ले गई।
इस पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई तक की गई। हंगामे के बीच थाना परिसर में काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
दरअसल, दोपहर करीब 2 बजे शहर थाने के मुंशी वाले रूम में विजिलेंस टीम के तीन सदस्य अंदर घुसे।
एक व्यक्ति ने यहां तैनात एक कर्मचारी की बेल्ट और एक ने कॉलर पकड़ कर उसे रूम से बाहर निकाला।
रूम से बाहर पांच-छह और विजिलेंस कर्मी खड़े थे। उक्त कर्मचारी से कहा गया कि जेब से पैसे निकाल जो तूने शिकायतकर्ता से लिए हैं। उसकी जेब की तलाशी ली गई और कुछ पैसे भी निकाले।
कर्मचारी ने आपत्ति जताई कि उसने किया क्या है। विजिलेंस पुलिसिया तरीका अपनाते हुए उसे थाने के बाहर खड़ी गाड़ी तक ले गई और जबरन गाड़ी में डालकर उसे रोहतक ले गई।
बताते हैं कि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और होमगार्ड उसे छुड़वाने लगे तो उन्हें भी लताड़ दिया गया। आरोप है कि इस कर्मचारी ने किसी से 500 रुपये की रिश्वत ली थी। बहरहाल, जो भी हो थाने के अंदर किसी पुलिस कर्मी के साथ पुलिसिया सुलूक शायद पहली बार देखा गया। यह नजारा देख सड़क से गुजर रहे काफी यात्री थाने के बाहर जुट गए। थाने में तैनात कुछ पुलिस क र्मियों का कहना है कि उनके इस सहकर्मी को उन्होंने पैसे लेते नहीं देखा।
विज्ञापन
कोट
रोहतक से आई विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने बताया कि किसी जांच के मामले में इस हवलदार ने पैसे की डिमांड की थी। यह कार्रवाई रोहतक की जनता कॉलोनी के निवासी प्रवीन की शिकायत पर हुई है।