{"_id":"68e6d378eb084d0f460be119","slug":"protest-against-posting-of-technical-staff-in-the-office-rohtak-news-c-17-roh1020-741386-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालय में तैनात करने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालय में तैनात करने पर जताया विरोध
Thu, 09 Oct 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
13 सांपला उपमंडल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स
सांपला। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की सांपला सब यूनिट ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन राज्य सचिव धर्मराज कुंडू ने उपमंडल अधिकारी के तानाशाही के रवैये की निंदा की।
उन्होंने कहा कि यूनियन की लड़ाई राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ है। सांपला सब डिवीजन में तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालय में तैनात करने का मुद्दा है जबकि फील्ड में जनता के कामों के लिए कर्मचारियों की भारी कमी है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को टूलकिट मुहैया नहीं कराई गई हैं। अधिकारी बिजली मंत्री के टूलकिट मुहैया कराने के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी गांवों में 24-24 घंटे जान को जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। एक-एक कर्मचारी चार कर्मचारियों का काम कर रहा है। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान नवजीत खत्री, राजेश यादव, सुनील शर्मा, विकास दहिया, मंजीत बजाड़, संदीप जांगड़ा व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।