{"_id":"63c64b7d5cd5734fad3965aa","slug":"protest-against-e-tendering-in-rohtak-outside-bdpo-of-rohtak-maham-sampla-and-kalanur-block-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सांपला व कलानौर के बाद रोहतक ब्लॉक में भी हंगामा, सरपंच और पुलिस आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सांपला व कलानौर के बाद रोहतक ब्लॉक में भी हंगामा, सरपंच और पुलिस आमने-सामने
Tue, 17 Jan 2023 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:49 PM IST
सार
सरपंच प्रधान चुन्नी लाल सागाहेडा का कहना है कि पुलिस भले ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दें, लेकिन सरकार आपस में भाईचारा खराब करवाने का काम न करे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
रोहतक में सरपंच और पुलिस आमने सामने
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में ईं-टेंडरिंग के विरोध में एक दिन पहले चारों ब्लॉक रोहतक, महम, सांपला व कलानौर के बीडीपीओ कार्यालय के बाहर शुरू हुआ सरपंचों का मंगलवार को भी जारी रहा। आज पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने रोहतक में जहां सुबह दोबारा कार्यालय पर ताला नहीं लगने दिया, वहीं कलानौर व सांपला में सरपंच व पुलिस के बीच जमकर खींचतान हुई। सांपला और कलानौर के बाद रोहतक ब्लॉक में भी हंगामा हो गया। ई-टेंडरिंग के विरोध में धरना दे रहे सरपंचों ने रोहतक में दूसरी बार बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगाने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
सरपंचों ने एलान किया कि वे ताला नहीं खुलने देंगे। पुलिस चाहे तो उनको गिरफ्तार कर ले। महम में भी खींचतान जारी रही। कलानौर में करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद सरपंचों ने अधिकारी व कर्मचारियों को बाहर निकाल कर मुख्य गेट को ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
सरपंच प्रधान चुन्नी लाल सागाहेडा का कहना है कि पुलिस भले ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दें, लेकिन सरकार आपस में भाईचारा खराब करवाने का काम न करे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का सहारा ले रही है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन
रोहतक में पुलिस के साथ हाथापाई। :- Amar Ujala
मौके पर कलानौर तहसीलदार सुभाष, थाना प्रभारी राजबीर सिंह चौकी प्रभारी राजेश कुमार काहनौर चौकी प्रभारी विकास कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, सांपला में सुबह ही सरपंच कार्यालय पर ताला लगाकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंचों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।