फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   protest against allotment in auto market

दुकान अलॉटमेंट में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2014 10:48 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest against allotment in auto market
हिसार रोड स्थित ऑटो मार्केट को जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर 18 और 18ए में शिफ्ट करने पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


नई ऑटो मार्केट में दुकान अलॉटमेंट में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दुकानदारों ने शहर में प्रदर्शन किया और डीसी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। आटो मार्केट में 500 दुकानें हैं, जबकि इससे दोगुने आवेदक हैं।

सेक्टर 18 व 18ए में बनाई जा रही नई ऑटो मार्केट में दुकान अलॉट किए जाने के लिए प्रशासन ने कुछ समय पहले फार्म भरवाए थे। उस समय लगभग 1100 से 1200 लोगों ने फार्म जमा कराए थे। कुछ दुकानदारों ने इस पर एतराज जताया था और कई फार्मों को फर्जी करार दिया था। इस पर प्रशासन ने ऑटो मार्केट के दुकानदारों के नेताओं से फर्जी फार्म हटाने के लिए कहा। ऑटो मार्केट की पेंटर यूनियन के प्रधान संजय दलाल ने आरोप लगाया कि एक दुकानदार ने लगभग आधे से ज्यादा फार्मों को रिजेक्ट कर दिया।

संजय दलाल ने जब इसका विरोध किया तो उक्त दुकानदार ने कहा कि नई ऑटो मार्केट में दुकानें कम हैं, इसलिए उतने ही फार्म रख लेते हैं, जितनी दुकानें हैं। इस पर संजय दलाल ने कहा कि बाकी दुकानदारों को इससे भारी नुकसान होगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुकान आवंटन में हो रही इस धांधली पर रोक लगाने के लिए ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने वीरवार को हिसार रोड पर जाम भी लगाया था।

शुक्रवार को गुस्साए दुकानदारों ने ऑटो मार्केट बंद कर दी और डीसी ऑफिस तक प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नारेबाजी कर प्रशासन से उनकी मांग पूरी करने की अपील की। दुकानदारों ने तहसीलदार प्रमोद चहल को जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। दुकानदार संजय दलाल, प्रदीप, भोलू, कुलदीप, विक्की मुंजाल, सतीश, भीम सिंह और अरुण जैन ने प्रदर्शन में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed