फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property tax: tax branch will open even on holidays till 31st, holidays canceled

प्रॉपर्टी टैक्स : 31 तक छुट्टी के दिन भी खुलेगी टैक्स ब्रांच, छुट्टियां रद्द

Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Property tax: tax branch will open even on holidays till 31st, holidays canceled
रोहतक। चालू वित्त वर्ष के टारगेट 55 करोड़ को हासिल करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। ब्याज माफी के बचे आठ दिन में 31 दिसंबर तक टैक्स ब्रांच रविवार व शनिवार के अलावा छुट्टी के दिन भी खुली रहेगी। साथ ही निगम के संयुक्त आयुक्त ने ब्रांच के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क आय का प्रमुख साधन है। साल 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन निगम उसे हासिल करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। अब तक 11 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स व 8 करोड़ विकास शुल्क ही जमा हो सका है। सरकारी विभागों की तरफ भी 14 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। निगम प्रशासन की तरफ से मुख्यालय पत्र भी भेजा गया, लेकिन टैक्स की राशि जमा नहीं हो सकी। सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए 31 दिसंबर तक एकमुश्त बकाया जमा कराने पर ब्याज माफी की छूट दे रखी है। इसके चलते शुक्रवार को निगम की टैक्स ब्रांच में काफी भीड़ रही। इसके चलते निगम आयुक्त ने ब्रांच में 31 दिसंबर तक अतिरिक्त काउंटर चालू करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज माफी योजना की आखिरी तिथि 31 दिसंबर है। ऐसे में टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते शनिवार को अतिरिक्त काउंटर लगाया जाएगा। साथ ही छुट्टी के दिन भी टैक्स ब्रांच खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed