फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property Tax: 600 pending property tax files came online in the corporation.

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स की ऑनलाइन 600 फाइलें पड़ी पेंडिंग

Sat, 16 Mar 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Property Tax: 600 pending property tax files came online in the corporation.
नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अजय कुमार। स्रोत: नगर निगम
रोहतक। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स की 600 फाइलें पेंडिंग हैं। वीरवार को डीसी एवं निगम आयुक्त अजय कुमार निगम कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों संग बैठक की, साथ ही हिदायत दी कि फाइलें समय पर निकालें। आवेदक को बताएं कि फाइल में क्या कमी है। इसके बाद फाइल जमा करें। बैठक में निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार पास नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार है। दोपहर डीसी अजय कुमार निगम के कार्यालय में पहुंचे और टैक्स ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों संग बैठक की, क्योंकि सरकार की तरफ से 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट व 2011 से 2023 तक के टैक्स का शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जा रहा है, साथ ही साल 2023-24 वित्त वर्ष पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित अनिवार्य है। डीसी ने कहा कि समय पर क्लर्क फाइल निकालें। ज्यादा फाइल पेंडिंग होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएमसी जितेन्द्र सिंह, नगर अभियंता सुनील कुमार, विरेन्द्र हुड्डा, सुनील चुघ, तरुण कुमार, सत्यव्रत, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी जगबीर सिंह व सचिव नगर पालिका महम, कलानौर व सांपला भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed