फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Promoting natural farming... Invited to the Republic Day parade

Rohtak News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा...गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित

Thu, 22 Jan 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 22 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Promoting natural farming... Invited to the Republic Day parade
27...नांदल गांव निवासी किसान जयप्रकाश । स्रोत : किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे जिले के तीन किसान इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इनमें रोहतक के भैंणी मातो गांव निवासी किसान फूलकुमार व उनकी पत्नी संतोष, नांदल गांव निवासी जयप्रकाश व उनकी पत्नी कृष्णा एवं चिड़ी गांव निवासी बंसीलाल व उनकी पत्नी मुकेश शामिल हैं।
------------------------
विज्ञापन

फूलकुमार ने तीन एकड़ में अमरूद, केला, अनार का बाग लगाया
भैंणी मातो गांव के 10वीं पास फूलकुमार 17 साल से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्हें शुरुआत में नुकसान भी हुआ लेकिन प्राकृतिक खेती नहीं छोड़ी। अब उनका इसमें कोई खर्चा नहीं होता बल्कि लाभ हो रहा है। तीन एकड़ में अमरूद, केला, अनार, आडू, अंजीर, सहजन, आम, आंवला, नाशपाती, जामुन का बाग लगाया है। आलू, मेथी, धनिया पालक व हल्दी की खेती भी करते हैं। फूलकुमार प्रति माह अन्य किसानों को भी जागरूक करते हैं। बाग के अलावा वे एक-एक एकड़ में गेहूं, जौ, गन्ना व सरसों का उत्पादन भी कर रहे हैं। उनकी पत्नी संतोष भी खेती में सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
बंसीलाल ने 22 गांवों के किसानों को किया जागरूक
चिड़ी निवासी बंसीलाल व उनकी पत्नी मुकेश साढ़े 3 एकड़ में 2007 से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। नहरी पानी नहीं होने पर नलकूप का पानी देते हैं। तीन गोवंश सहित पांच पशु हैं जिनके गोबर की खाद को खेत में प्रयोग करते है। 10वीं व आईटीआई पास बंसीलाल ने गेहूं, सरसों व सब्जियां लगाई हैं। अब तक 22 गांवों के किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया है। वे बताते हैं कि 306 किस्म गेहूं की तो पहले ही इनकी एडवांस में बुकिंग होती है।
-----------------------
जयप्रकाश ने एचएयू में प्रशिक्षण लेकर शुरू की प्राकृतिक खेती
लाखनमाजरा ब्लाक के नांदल निवासी 76 वर्षीय जयप्रकाश ने 18 साल पहले साढ़े तीन एकड़ में प्राकृतिक खेती शुरू की थी। एक एकड़ में अमरूद का बाग है जिसमें आलू, मेथी, पालक, मूली, गोभी आदि सब्जियां भी लगाते हैं। दो एकड़ में गेहूं व आधा एकड़ में दो पशुओं के लिए बरसीम उगाई है। इससे पहले उन्होंने हिसार कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में डेढ़ माह तक कोर्स भी किया। बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर रहे जयप्रकाश वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही प्राकृतिक खेती करते हैं। उनका कहना है हमारे पूर्वज पहले प्राकृतिक खेती करते थे और स्वस्थ रहते थे। आज भी देश के लिए इसकी जरूरत है। गांव के सरपंच भी हैं और किसानों को जागरूक भी करते हैं। पत्नी कृष्णा भी खेती में सहयोग करती हैं।
-----------------------

27...नांदल गांव निवासी किसान जयप्रकाश । स्रोत : किसान

27...नांदल गांव निवासी किसान जयप्रकाश । स्रोत : किसान

27...नांदल गांव निवासी किसान जयप्रकाश । स्रोत : किसान

27...नांदल गांव निवासी किसान जयप्रकाश । स्रोत : किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed