फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Progressive farmers gets the honour in Amar Ujala Village Festival Rohtak

अमर उजाला गांव महोत्सव: सम्मान पाकर गदगद हुए प्रगतिशील किसान, बच्चों ने रंग जमाया

Sat, 18 Mar 2023 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 02:21 AM IST
सार

जाट कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव का पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया और ऑटो मोबाइल की जानकारी ली।

विज्ञापन
Progressive farmers gets the honour in Amar Ujala Village Festival Rohtak
किसान हुए सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से रोहतक जाट कॉलेज मैदान में शुक्रवार को एक कदम प्रगति की ओर थीम पर तीन दिवसीय गांव महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे, जिन्होंने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ऑटो मोबाइल की भी जानकारी ली। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से रंग जमाया। वहीं, सम्मान पाकर प्रगतिशील किसान काफी खुश दिखे और उन्होंने इसके लिए आभार जताया। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सांगवान इंटरनेशनल स्कूल और रजत डांस स्टूडियो बहादुरगढ़ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंग जमाया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग बच्चों के कार्यक्रम को देख मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान लकी ड्राॅ निकाला गया। विजेताओं को अमर उजाला की ओर से पुरस्कार दिया गया। जाट कॉलेज मैदान में 17 मार्च से शुरू हुआ गांव महोत्सव 19 मार्च तक चलेगा। मंच संचालन राज ने किया।
विज्ञापन


आयोजन स्थल के द्वार पर ही दर्शकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट कर कूपन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में हर घंटे के अंतराल पर लकी ड्राॅ निकाला जा रहा है। काउंटर पर ज्योति वत्स, उर्वशी ढल और अंजलि ढल ने लकी कूपन के लिए सभी का पंजीकरण किया। पहले दिन किसानों के साथ-साथ युवाओं की भी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने मैदान में लगे स्टाॅलों पर अपनी इच्छा के अनुरूप जानकारी जुटाई और व्यंजनों का आनंद लिया। महोत्सव में विभिन्न कंपनियों के 45 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जिन पर कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है।


देवा श्री गणेशा, हरे कृष्ण हरे कृष्ण गीतों पर नृत्य कर किया भावविभोर

गांव महोत्सव का शुभारंभ मंच पर विद्यार्थियों ने देवा श्री गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर किया। इसके बाद हरे कृष्ण, हरे कृष्णा जैसे धार्मिक गीतों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत रजत डांस स्टूडियो बहादुरगढ़ की टीम के नन्हे कलाकारों ने की। इसमें डांस टीचर अर्चना के निर्देशन में 12 बच्चों ने गणेश वंदना कार्यक्रम की अद्भुत प्रस्तुति दी।

इसके बाद सांगवान इंटरनेशनल स्कूल से सुजिता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देवा श्री गणेशा गीत पर श्री गणेश की लीलाओं को प्रस्तुत किया। रजत डांस स्टूडियो से सुहाना ने हरियाणवी लोक गीत गजबन पानी नै चाली गीत पर हरियाणा के रंग को मंच पर प्रस्तुत किया। इसके साथ ही रजत ग्रुप ने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया।


टेस्ट ड्राइव ट्रैक ने युवाओं को लुभाया

अमर उजाला गांव महोत्सव में आने वाले युवाओं को बजाज प्लेटिना 110 एबीएस का टेस्ट ड्राइव ट्रैक लुभाता रहा। सारा दिन युवाओं ने यहां बने ट्रैक पर बजाज प्लेटिना बाइक 110 सीसी एबीसी चलाई। चालकों के लिए कृत्रिम रूप से दो ब्रेकर और रास्ते में ब्रेक जांचने के लिए बजरी बिछाई गई थी। ट्रैक को आकर्षक बनाने के लिए किनारे फ्लैक्स लगाए गए थे। बाइक चलाने वाले युवकों ने बताया उन्हें पता ही नहीं चला कि ट्रैक कृत्रिम है। मेले में कई लोगों ने मोटर साइकिल से संबंधित जानकारी एकत्रित की। महोत्सव में आये महेश चुघ ने बताया कि मोटर साइकिल काफी अच्छी है। इसके एबीएस ब्रेक इसे अन्य मोटर साइकिलों से बेहतर बनाते हैं। इसका डिजाइन भी काफी अच्छा है।

ऑटो मोबाइल की स्टाॅलों पर लगी भीड़

कार्यक्रम स्थल पर लोहचब मोटर्स ने तीन अलग-अलग कंपनियों की कारों के विभिन्न मॉडल प्रदर्शनी में लगाए। इसमें एमजी, कीया व महिंद्रा की लेटस्ट गाड़ियों का कलेक्शन प्रदर्शित किया गया। इसमें एमजी की हेक्टर, महिंद्रा की थार, स्काॅर्पियो, कीया सेल्टोस आदि शामिल रहीं। इन गाड़ियों के स्मार्ट फीचर्स ने उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया। उपभोक्ता काउंटर पर गाड़ियों के संबंध में पूछताछ करते नजर आए।

मशरूम के पकोड़े, बाजरे का पिज्जा रहे पसंदीदा
आयोजन में रंगारंग कार्यक्रम के साथ दर्शकों ने देशी व्यंजनों व फास्टफूड का स्वाद भी चखा। मिलेट फूड्स काउंटर पर खाने के शौकीनों ने विभिन्न उत्पादों से बने अनोखे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसमें मशरूम के पकोड़े, बाजरे का पिज्जा और सैंडविच पसंदीदा रहे। संजीव ने बताया कि बाजरे और ज्वार से बनी चीजों को सभी पसंद करते हैं। मिलेट की बर्फी व लड्डू उनके खास हैं। इन्हीं के नाम पर उन्होंने अपने ब्रांड का नाम तय किया है।

किसानों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
रेवाड़ी से आए प्रगतिशील किसान उधमी राम ने कहा कि किसानों को कम ही सम्मानित किया जाता है। किसान की कीमत लोगों को पता ही नहीं है। यदि मंच पर सम्मानित होंगे तभी लोगों को किसान की मेहनत का पता चलेगा। किसान अन्न उत्पन्न कर लोगों का पेट भरता है। इसी में कई किसान नए प्रयोग करते रहते हैं जोकि कृषि में क्रांति लाते हैं।

रेवाड़ी के प्रगतिशील किसान यशपाल ने कहा कि सम्मानित होकर अच्छा लगा। गांव में अब सम्मान और बढ़ जाएगा। कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग करेंगे और अपने किसान भाइयों को बेहतर खेती कैसे करें को लेकर जागरूक करेंगे। किसान को यदि नई तकनीकों के प्रति जागरूक किया जाए तो वे कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं।

झज्जर की प्रगतिशील किसान नीलम आर्य ने कहा कि वह ऑर्गेनिक खेती करती हैं। सम्मान पा कर अच्छा लगा। वर्तमान में रसायनिक खादों का प्रयोग होता है, इससे बीमारियां फैल रही हैं। वह ऑर्गेनिक खेती के बारे में लोगों को जागरूक भी करती हैं। इससे हम देश के स्वास्थ्य को बिगड़ने से बचा सकते हैं। साथ ही किसानों को ऑर्गेनिक फसल की कीमत भी अच्छी मिल जाती है।

डबवाली झज्जर के प्रगतिशील किसान चरण सिंह ने कहा कि सम्मान मिला है, बहुत अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रम में मंच से जो सम्मान मिला है वह ताउम्र याद रहेगा। किसान ही देश के विकास का माध्यम है। सभी किसानों को आधुनिक खेती करनी चाहिए। पारंपरिक कृषि में किसान को नुकसान होता है। वह इसके लिए सभी किसानों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। खाने के साथ बाजार में चल रहे नए ट्रेंड का पता चला है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव की शोभा और बढ़ गई है। - पंकज, छात्र

महोत्सव में फैशन की दुनिया में आए नए ट्रैंड का पता चला है। इसके साथ ही देशी घी, ज्वैलरी, होम डेकोरेशन आदि पर नई चीजें देखने को मिलीं। - निकिता, छात्रा

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक : सोनी गोयल ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से होम लोन, एफडी, हाउसिंग ओडी, कार लोन, टैक्स सेव एफडी जैसी सुविधाओं के बारे में महोत्सव में आए दर्शकों को बताया।

निखार के काउंटर पर विनोद ने बताया कि उनका प्रोडक्ट उपभोक्ताओं का पांच किलो के सर्फ के पैकेट के साथ एक कंटेनर और सर्फ का ट्रायल पाउच निशुल्क दे रहा है। यदि किसी को पसंद नहीं आता तो वह कीमत लौटा देंगे।

देश के विकास के लिए गांव की प्रगति जरूरी : ग्रोवर
देश के विकास के लिए गांवों की प्रगति जरूरी है और इसके लिए किसान की प्रगति आवश्यक है। यदि किसान की जेब में सही समय पर पैसा आता है तो उसका विकास अपने आप होता है। जब गांव में किसान का विकास होता है तो शहरों और महानगरों का विकास होता है। यह बात पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कही।

वह शुक्रवार को जाट कॉलेज के मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने गांव और किसानों के विकास पर अपने विचार रखे। प्रगतिशील किसानों को सम्मान दिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर जिले में होने चाहिए। इससे किसानों को प्रोत्साहन मिलता है। आजादी के बाद जिनके हाथों में शासन था, यदि वह उस समय गांवों के उत्थान की योजना बनाते तो लोग गांव से शहर में और शहर से महानगरों में नहीं आते। गांवों के विकास न किए जाने का ही परिणाम है कि आज रोहतक, दिल्ली जैसे शहरों व महानगरों में जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।


रोहतक की बात करें तो यहां आउटर एरिया में लोग लगातार बसते जा रहे हैं। इससे लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर नहीं मिल पाती। यदि पहले की सरकारें ठीक से योजनाएं बनाती तो आज गांव विकसित होते। पूर्व मंत्री के साथ कार्यक्रम में सतीश नांदल, जाट एजुकेशन सोसायटी के ओएसडी डॉक्टर नवनीत अहलावत, ओम प्रकाश बागड़ी, सतीश आहूजा आदि ने शिरकत की और सभी ने महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया।

अपनी यादों को किया ताजा

पूर्व मंत्री ने बताया कि वह समरगोपाल पुर गांव से हैं। वह गांव से भगवतीपुर तक पैदल घूमने जाते थे। रास्ते में दातुन करते थे और खेत में जा रहे पानी से हाथ मुंह धोते थे और उसे पीना भी आसान था। आज पानी खराब हो चुका है। लोग गंदा पानी तालाबों में डालते हैं। सीवर लाइन में गोबर डाला जाता है, इससे सीवर जाम हो जाते हैं। गांव की प्रगति के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed