{"_id":"56f05d4c4f1c1b531cf14dc4","slug":"prof-virender-singh-case-rohtak-investigation-reached-former-cm-closer-called-pa-and-dhankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम के करीबियों तक पहुंची जांच, पीए और धनखड़ को बुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम के करीबियों तक पहुंची जांच, पीए और धनखड़ को बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में प्रो.विरेंद्र सिंह।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर विरेंद्र सिंह पर राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद अब जांच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों तक पहुंच गई है। एसआईटी के सामने सोमवार को पूर्व सीएम हुड्डा के पीए गांव सिद्घीपुर लोहा (झज्जर) निवासी परमेंद्र वत्स सहित 5 लोग पेश हुए। पुलिस ने सभी से आधे घंटे तक पूछताछ की। अब एसआईटी ने परमेंद्र को होली के बाद बुलाया है।
बता दें कि हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रोफेसर विरेंद्र सिंह जाट आंदोलन के दौरान सामने आए एक ऑडियो टेप मामले में राजद्रोह का आरोप झेल रहे हैं और फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस प्रोफेसर की कॉल डिटेल के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है। इससे पहले, हुड्डा परिवार के करीबी और कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रहे जयदीप धनखड़ को भी एसआईटी बुला चुकी है।
एसआईटी सदस्य सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि जांच में शामिल करने के लिए कई लोगों को नोटिस जारी कर बुलाया है। सोमवार को जांच में शामिल होने के लिए परमेंद्र वत्स सहित राहुल, जगबीर, रामनिवास और विक्रम सिंह बिरधान पहुंचे। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए हैं। जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, इनमें से अधिकतर वे लोग हैं जिनसे विरेंद्र सिंह ने उपद्रव के दौरान बातचीत की थी। वहीं, एसआईटी सोमवार को मामले की छानबीन के लिए जिले से बाहर गई है। सूत्रोें की मानें तो प्रोफेसर को भी साथ ले जाया गया है।
विज्ञापन
परमेंद्र ने कई बार की थी विरेंद्र से बात
इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि विरेंद्र की कॉल डिटेल के आधार पर सामने आया है कि परमेंद्र ने उपद्रव के दौरान और बाद में कई बार विरेंद्र सिंह से फोन पर बात की थी। जब मामले में परमेंद्र से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो केवल रुटीन की ही बात करता था। अन्य लोगों से भी इसी तरह के सवाल किए गए हैं। प्रोफेसर की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ लोगों की लिस्ट तैयार की गई है।
पूर्व सीएम हुड्डा के पीए परमेंद्र वत्स सहित पांच लोगों को तफ्तीश के लिए बुलाया गया था। परमेंद्र ने कई बार आरोपी विरेंद्र से मोबाइल पर बात कर रखी है। बातचीत को जानने के लिए उन्हें बुलाया गया था। कांग्रेस नेता जयदीप धनखड़ को भी जांच में शामिल किया जा चुका है।
इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी व एसआईटी सदस्य।
ये है मामला
आरोप है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रोफेसर विरेंद्र ने जाट आरक्षण आंदोलन को भड़काया। उनका एक विवादित ऑडियो टेप सामने आया था, जिसमें वे आंदोलन को दूसरी जगह भी शुरू करने की बात कह रहे हैं। इस टेप के आधार पर भिवानी के रिटायर्ड कैप्टन पवन कुमार ने प्रोफेसर विरेंद्र सिंह और दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था।