फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Procurement stopped, emphasis will be on wheat lifting for 2 days

Rohtak News: खरीद बंद, 2 दिन गेहूं उठान पर रहेगा जोर

Sun, 28 Apr 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Procurement stopped, emphasis will be on wheat lifting for 2 days
सांपला। गेहूं के जल्द उठाने को लेकर दो दिन गेहूं की खरीद बंद रहेगी। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने खरीद एजेंसी व फसल ढुलाई करने वाली एजेंसी को सख्त निर्देश दिए। शनिवार को भी मंडी में खरीद नहीं की गई। केवल गेहूं का उठान किया है। बताया गया अब तक जो एजेंसी ने गेहूं खरीदा है उसका 35 प्रतिशत ही उठाना पाया है। जबकि बार-बार मौसम बदल रहा है। गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा होने के कारण बारिश की भेंट चढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि धीमे उठान को लेकर मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने एसडीएम के माध्यम से जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर हालात से अवगत कराया। जिला उपायुक्त ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को बुलाया और जल्द फसल का उठान करने के निर्देश दिए हैं। मंडी में अब तक करीब चार लाख 40 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed