{"_id":"66de2e70a85602b2140e8cc4","slug":"procession-taken-out-on-ganesh-mahotsav-devotees-saw-mahakal-in-person-rohtak-news-c-17-roh1020-500485-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणेश महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने साक्षात महाकाल के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणेश महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने साक्षात महाकाल के दर्शन किए
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से श्रद्धालु गणपति की आराधना और आशीर्वाद लेने शहर के मंदिरों में पहुंचे। दुर्गा भवन मंदिर, शीतला माता मंदिर, गुफा वाला मंदिर आदि मंदिरों सुबह छह बजे से ही पहुंचने लगे। शाम को रंग बिरंगी लाइट की रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं। दूसरे दिन कई जगह शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही कई घरों में आज भी गणेश जी विराजमान किए गए।
वहीं, श्री 78 संघ परिवार व दुर्गा भवन मंदिर के सहयोग से चल रहा 16वां गणेश महोत्सव के दूसरे दिन संध्या आरती में भक्तों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी दीपक जैन ने पंडाल में पहुंचकर गणपति की आरती की। इसके उपरांत पंडाल में शुभम बजरंगी आर्ट ग्रुप ने तरह-तरह की भगवान की झांकियां प्रस्तुत की। शहर के कोने-कोने से लोग पंडाल में पहुंचे और और गणपति के दर्शन करके झांकियां का आनंद लिया। 10 दिन के महोत्सव में प्रत्येक दिन पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गणेश उत्सव में दिखा महाकाल का विकराल रूप
समर्पण यूथ क्लब की तरफ से 10वें गणपति उत्सव का आयोजन हुडा कॉम्पलेक्स में धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी करणपुरी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि के रूप में जेड ग्लोबल स्कूल के एमडी डॉ. चंद्र गर्ग व आयुष ने शिरकत की। उन्होंने परिवार सहित गणेश महाराज की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गणेश उत्सव के दौरान समर्पण यूथ क्लब की तरफ से महाकाल की विशाल झांकी निकाली गई। बीएसएनल ऑफिस से लेकर पंडाल तक महाकाल का जयघोष सुनाई दिया। पंडाल में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने साक्षात महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
कलाकारों की ओर से निकाली गई झांकी के दौरान शिव तांडव लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्पण यूथ क्लब के मीडिया कोऑर्डिनेटर अजेश गुप्ता ने बताया कि भव्य पंडाल में बप्पा की मिट्टी से बनी प्रतिमा को स्थापित किया गया है। वहीं बप्पा का अलौकिक शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना हो रही बप्पा की आरती में श्रद्धालु भाग लेकर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान अजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज मिंटा, विनीत जैन, मनोज डोरा, सुमित लाला, धर्मेंद्र, नरेश गुप्ता, टीटू, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।