फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prize distribution ceremony organized in Jasaur Khedi Women's College

Rohtak News: जसौर खेड़ी महिला महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Sun, 21 Apr 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Prize distribution ceremony organized in Jasaur Khedi Women's College
पुरस्कार वितरण समारोह में मंच पर छात्राओं के साथ कॉलेज स्टाफ।
बहादुरगढ़। गांव जसौरखेड़ी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रथम दीक्षांत व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप प्राचार्य अलका गुलाटी ने शिकरत की। कार्यक्रम की इंचार्ज डाॅ. सुनैना ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सत्र 2020-21 से 2022-23 तक छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमारी व मुख्यातिथि ने डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्रथम पुरस्कार वितरण समारोह में अलका गुलाटी ने छात्राओं को कर्म में विश्वास रखते हुए प्रत्येक परिस्थिति में कर्म करते रहने की प्ररेणा दी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर हम अपने कर्तव्य निर्वहन उचित प्रकार से करते हैं तो फल भी हमें उसी प्रकार मिलता है। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमारी ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। छात्राओं संजना, कनिषा, करूणा व नेहा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में पंजाबी व हरियाणावी छटा बिखेरी। मंच संचालन डाॅ. उषा कुमारी ने किया। महाविद्यालय रजिस्ट्रार, डाॅ. सुनैना व डाॅ. अजय कुमार मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed