फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Priya, pursuing her dreams, reached the national level in 8 months, now preparing for the Indian team trials

Rohtak News: सपनों को साधती प्रिया...8 माह में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची, अब इंडियन टीम ट्रायल की तैयारी

Tue, 14 Apr 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Priya, pursuing her dreams, reached the national level in 8 months, now preparing for the Indian team trials
फोटो नंबर- 24प्रिया, शूटर।
प्रवीण सैनी
विज्ञापन

नारनौल। कनीना की रहने वाली 18 वर्षीय प्रिया का शूटिंग तक का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। पिता से दुश्मनों पर सटीक निशाना साधने के किस्से सुनते-सुनते प्रिया के मन में शूटिंग के प्रति रुचि जगी और आज वही जुनून उसे राष्ट्रीय स्तर तक ले आया है।
प्रिया के पिता मुकेश कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता किरण देवी गृहिणी हैं। बचपन में पिता से गोलीबारी और निशानेबाजी की कहानियां सुनकर प्रिया प्रेरित हुई। इसी प्रेरणा ने उसे मई 2025 में कोच राहुल मेहता के मार्गदर्शन में पहली बार शूटिंग का अभ्यास शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

महज 8 महीनों में प्रिया ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर 10 मीटर शूटिंग श्रेणी में प्री-स्टेट, स्टेट, प्री-नेशनल और नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। अब वह 13 मई को भोपाल में होने वाली इंडियन टीम ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि प्रिया इस ट्रायल में सफल रहती है तो उसका चयन भारतीय टीम में हो सकता है। पिता मुकेश कुमार ने बेटी की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वह आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। संवाद

-----------
पिता से प्रेरणा पाकर कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास करना शुरू किया था। गत प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। ट्रायल प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना मेरा सपना है। -प्रिया, शूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article