फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Private buses are running from the bus stand in 15 minutes instead of five.

Rohtak News: बस स्टैंड से पांच के बजाय 15 मिनट में चल रहीं निजी बसें

Sun, 05 Apr 2026 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Private buses are running from the bus stand in 15 minutes instead of five.
10 रोहतक बस स्टैंड पर खाली पड़ा हिसार-सिरसा मार्ग। संवाद
रोहतक। बस स्टैंड से पांच मिनट के बजाय 15 मिनट में निजी बसों का संचालन हो रहा है जिससे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के जींद, महम व सोनीपत मार्ग के यात्रियों को अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

महम व सोनीपत मार्ग पर रोडवेज बसों के बीच प्रत्येक 5 से 10 मिनट में निजी बसों के संचालन का समय तय है। इसके बावजूद निजी बस 15 मिनट से अधिक देरी तक चलती हैं। रविवार दोपहर 12:30 बजे भी बसों का संचालन 10 मिनट से अधिक देरी तक रहा। सोनीपत मार्ग पर 12:30 बजे लगी सहकारी समिति की बस 10 मिनट बाद तक भी नहीं चली।
विज्ञापन

वहीं बाद में भी 7 मिनट तक कोई बस नहीं लगी। बसों की राह देख रहे यात्रियों ने बताया कि रोजाना यही हाल रहता है। बसों के लिए दोपहर 2 से 3 बजे और यात्रियाें को 30-45 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री वजीर ने कहा कि बूथ संख्या 14 से सोनीपत मार्ग पर 5 मिनट में निजी बसों के संचालन का सिर्फ दावा है लेकिन बस 20 मिनट से अधिक देरी तक चलती है।
-----
वर्जन
सहकारी समिति के बस संचालकों व आरटीओ को निजी बस के निर्धारित समय पर संचालन को लेकर अवगत करवाया गया है। रोडवेज चालक-परिचालकों को भी समय पर बसों के संचालन को लेकर हिदायत दी गई है। -जयबीर हुड्डा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed