फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prices of vegetables started increasing as the weather changed

Rohtak News: मौसम बदलते ही बढ़ने लगे सब्जियों के भाव

Tue, 26 Mar 2024 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables started increasing as the weather changed
बादली। मौसम में बदलाव होने के कारण सब्जियों के भाव भी बढ़ने शुरू हो गए है। पिछले एक महीने से सस्ती सब्जियों ने लोगों की थाली को समृद्ध करा दिया था। लेकिन इस सप्ताह से सब्जियों के भाव बढ़ने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलू और प्याज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है, मगर बाकी सब्जियां पांच से दस रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। टमाटर पिछले हफ्ते तक जहां 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। मटर की कीमतों में भी 10 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। पालक, बथुआ, मेथी, धनिया की कीमतें भी पांच से दस रुपए प्रति किलो बढ़ी हैं। गर्मी के दिनों में मिलने वाली सब्जियां अभी कम आ रही है और भाव भी ज्यादा है। भिंडी 90 रुपए, टिंडा 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। दूसरी ओर ब्रोकली जो पिछले दिनों 60 रुपए तक बिक रही थी, इस हफ्ते 80 रुपए प्रति किलो हो गई है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार धीरे-धीरे सब्जियों की कीमतें बढ़ेंगी। अभी मौसम का संक्रमण है। इस मौसम में गर्मी की सब्जियां महंगी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed