फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prevention from Corona will require second and booster dose, not first

Rohtak News: कोरोना से बचाव को पहली नहीं, दूसरी व बूस्टर डोज ही लगेगी

Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Prevention from Corona will require second and booster dose, not first
रोहतक। चीन में कोरोना के भयावह रूप व नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से देश में भी एहतियातन बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। लोग भी कोरोना डोज लगवाने के लिए एक बार फिर सिविल अस्पताल की ओर रुख करने लगे हैं। महामारी से बचाव को लेकर अलर्ट हुए स्वाथ्य विभाग ने भी पहली डोज के बजाय अब दूसरी व बूस्टर डोज (प्रिकॉशन) ही लगाना तय किया है। इसके लिए दो दिन में 1500 कोविशील्ड की डोज आनी है।
विज्ञापन

लोग कोविशील्ड व कोवैक्सीन की मांग कर रहे हैं। जबकि जिले में कोविशील्ड व कोरबीवैक्स की डोज ही नहीं है। फिलहाल कोवैक्सीन की ही डोज दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो मुख्यालय को कोविशील्ड डोज की खेप भेजने की मांग की जा चुकी है। जल्दी ही यह खेप जिले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद लोगों को डोज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक लगाई 18,17,218 डोज
कोरोना से बचाव को लेकर जिले में अब तक 18,17,218 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 9,14,139 पहली, 8,30,009 दूसरी व 73070 बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज शामिल है। इनमें 9,41,568 पुरुषों व 8,02,288 महिलाओं को डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना मरीजों को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। फिलहाल मरीजों को कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है। बुधवार को 1500 कोविशल्ड डोज की सप्लाई मुख्यालय से आनी है। विभाग का लक्ष्य इस खेप से केवल दूसरी डोज व बूस्टर डोज देना ही रहेगा। पहली डोज नहीं लगाई जाएगी।
- डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed