फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparing to win Paris with courage

Rohtak News: हौंसले के बूते पेरिस जीतने की तैयारी

Mon, 19 Aug 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Preparing to win Paris with courage
रोहतक। ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है। इन खेलों में पदक हासिल करने के लिए इस बार भारतीय दल में 84 पैरा खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें से 25 हरियाणा के हैं। पेरिस जीतने के जोश व जुनून के साथ रोहतक के भी तीन खिलाड़ी इस दल में शामिल हैं। खेल विभाग के उपनिदेशक रिंकू जैवलिन थ्रो, एथलेटिक्स कोच रोहित हुड्डा शॉटपुट व कोच कर्मज्योति डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगे। अमर उजाला ने इन खिलाड़ियों से बातचीत की तो इन्होंने अपना लक्ष्य साझा किया।
विज्ञापन


पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए 30 अगस्त को रवानगी है। वहां 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुकाबला होगा। इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। देश की झोली में पदक डालने के लिए कड़ी मेहनत की है। अब पेरिस में खुद को साबित करना है। इसके लिए बेहतर प्रयास किया जाएगा। पिछले कई साल से पैरा खेलों से जुड़ा हूं। खेत में धान बरसाने वाले पंखे में हाथ आ गया था। उस समय तीन साल का था। इसके बाद से ही दाएं से खुद को संभाला और आगे बढ़ा। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक प्राप्त किया है। इस बार 67.08 मीटर थ्रो के साथ पैरालंपिक में जगह बनाई है।
विज्ञापन

-रिंकू, धामड़।

पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेन के लिए 21 अगस्त को रवाना होना है। स्पर्धा को लेकर तैयारी है। शॉटपुट में 15.55 मीटर थ्रो किया है। पेरिसर में 16 मीटर थ्रो के साथ पदक जीतना है। मेरा प्रदर्शन 4 सितंबर को होना है। प्रदर्शन को लेकर हर बात को ध्यान रखते हुए खुद को तैयार किया है। एशियन पैरा गेम्स 2023 में कांस्य पदक जीत चुका हूं। बचपन में बीमार होने पर डॉक्टर ने ग्लूकोज दिया था। उस समय करीब एक वर्ष उम्र थी। इसके बाद बायां हाथ काटना पड़ा। इसके बाद एक हाथ से ही आगे बढ़ा। अब पैरालंपिक खेलों से जुड़ कर देख के लिए पदक लाना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित हुड्डा, किलोई।

पिछले 10 साल से पैरालंपिक खेलों से जुड़ी हूं। एशियन पैरा गेम्स 2024 में दो कांस्य, वर्ल्ड पैरा एथलेक्टिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हूं। इस बार डिस्कस थ्रो में देश को पदक दिलाना ही लक्ष्य है। इसके लिए कड़ी मेहनत की है। प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। पेरिस के लिए 25 अगस्त को रवानगी है। वहां 30 अगस्त को प्रदर्शन करना है। मुकाबले में कई देशों के खिलाड़ी आएंगे। अपने बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान रहेगा। वर्ष 2008 में चोट लगने के कारण स्पाइन इंजरी हो र्ग। इसके बाद से व्हील चेयर पर हूं। वर्ष 2018 से पैराएथलीट बनी व वर्ष 2019 में कोच बनी।
-कर्मज्योति, सनसिटी हाइट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed