फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prepare a clone of the check and extracted 88 lakh 68 thousand rupees from the city council account

चेक का क्लोन बना नगर परिषद के खाते से निकाले 88 लाख 68 हजार रुपये

Sat, 29 Aug 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prepare a clone of the check and extracted 88 lakh 68 thousand rupees from the city council account
बहादुरगढ़। नगर परिषद के प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के खाते से 88,68000 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। चेक का क्लोन बनाकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रहे अपूर्व चौधरी और नगर परिषद चेयरपर्सन शीला राठी के फर्जी हस्ताक्षर करके यह राशि निकाली गई है। हैरत की बात तो ये है कि सभी चेक नगर परिषद में मौजूद हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के खाते से यह राशि पीएनबी बैंक में राम आश्रय के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। यह राशि 23 जुलाई से लेकर 24 अगस्त तक करीब एक माह के अंतराल में आठ चेक के माध्यम से निकाली गई है। खाते से धोखाधड़ी करके लाखों रुपये निकाले जाने का पता चलते ही नप अधिकारियों में हड़कंप मच गया। नप के कार्यकारी अधिकारी, अनुभाग अधिकारी समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खातों व चेकबुक की छानबीन की गई। इसी दौरान एक्सिस बैंक के एक अन्य खाते से भी 24 अगस्त को 9 लाख 93 हजार रुपये की राशि का एक चेक क्लीयरेंस के लिए आया हुआ था। जब यह मामला पकड़ में आया तो चेक की क्लीयरेंस बैंक प्रबंधक को बोलकर शुक्रवार शाम को ही रुकवाई गई। नप के कार्यकारी अधिकारी ने थाना शहर में इस मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महीने तक निकलते रहे नप के खाते से रुपये
नगर परिषद के आईडीबीआई बैंक खाते से एक महीने के अंतराल में यह कारनामा होता रहा। क्या नगर परिषद के अधिकारी सो रहे थे। एक शख्स अलग-अलग तारीखों में खाते से रुपये निकालता रहा और अधिकारियों ने एक बार भी बैंक स्टेटमेंट तक जानने की कोशिश नहीं की। जब सारा पैसा निकल गया तब अधिकारियों की नींद खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई से लेकर 17 अगस्त तक निकाले लाखों रुपये
तारीख चेक नंबर राशि
17 अगस्त 2020 288520 482000
23 जुलाई 2020 288536 988000
31 जुलाई 2020 288525 985000
04 अगस्त 2020 288530 985000
06 अगस्त 2020 288531 985000
06 अगस्त 2020 288532 995000
11 अगस्त 2020 288521 2450000
11 अगस्त 2020 288533 998000
कार्रवाई करवाई जा रही है : अरुण कुमार
नप के खाते से पैसे निकाले गए हैं। यह मामला संज्ञान में आते ही आवश्यक कार्रवाई करवाई जा रही है।
-अरुण कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है : सुनील कुमार
नगर परिषद के खाते से 88 लाख 68 हजार रुपये की राशि निकाले जाने की शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
-सुनील कुमार, एसएसओ, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed