{"_id":"66243b88179d99cbdf00a604","slug":"preparations-for-dashohari-karaj-and-hanuman-jayanti-in-full-swing-in-siddipur-lowa-kalan-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106918-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिद्दीपुर लोवा कलां में दशोहरी कारज और हनुमान जयंती की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिद्दीपुर लोवा कलां में दशोहरी कारज और हनुमान जयंती की तैयारियां जोरों पर
Sun, 21 Apr 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
सिद्दीपुर लोवा कलां में हनुमान जयंती के लिए लड्डू तैयार करती महिलाएं।
बहादुरगढ। लोवा कलां 17 खाप के पूर्व प्रधान श्रीचंद मान की स्मृति में आयोजित होने वाले देशोहरी धर्म कारज की तैयारियां जोरों पर हैं। हलवाइयों की टीम पकवान बनाने के काम में जुटी है। पालम 360 और लोवा 17 खाप के प्रतिनिधियों की देखरेख में देशभर से आने वाले लोगों के अभूतपूर्व स्वागत की तैयारियां की जा रही है। सिद्दीपुर लोवा कलां गांव में ईस्सरहेड़ी रोड पर 10 एकड़ के फॉर्म में टैंट लगाने का काम चल रहा है।
लोवा सत्रह खाप के प्रधान अशोक मान की अगुवाई में देशभर की खापों, तपों को चिठ्ठी भेजकर निमंत्रण भी दिया जा चुका है। श्रीचंद मान की स्मृति में 22 अप्रैल को आयोजित हो रहे दशोरी धर्म कारज में देशभर से खाप प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के बड़े नेता, धार्मिक गुरु और समाजसेवियों के साथ हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके अनुसार तैयारियां पूरी की गई हैं। दशोरी धर्म कारज की तैयारियों के बीच पिछले कई दिनों से हवन भी हो रहा है। हरियाणा की खाप परंपरा में दशोरी धर्म कारज के लिए पहले गांव फिर अपनी खाप और फिर उससे बड़ी खाप की पंचायत कर अनुमति ली जाती है। दशोहरी धर्म कारज से ठीक एक दिन पहले शाम को खिचड़ी का कार्यक्रम किया जाता है। इसके अगले दिन हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भी मान परिवार की तरफ से 62वां हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गुरुकुल की कन्याओं द्वारा हवन के बाद देशी घी का भंडारा चलेगा। हनुमान जयंती पर भंडारे की शुरूआत स्व. वेदवती मान ने शक्कर और चावल के भोग के साथ की थी जो अब तक लगातार जारी है। श्रीचंद मान की स्मृतियों को याद करते हुए उनके बेटे सिकंदर मान ने उन लोगों को भी याद किया जिन्होंने जीवन के सफर में उनके पिता और परिवार का साथ और सहयोग दिया है। बड़े बेटे व लोवा सत्रह खाप का प्रधान अशोक मान ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें समाज, पर्यावरण की सेवा करने के संस्कार दिए हैं और उन्हीं संस्कारों को वो आगे अपने बच्चों को दे रहे हैं।