{"_id":"662062bf85638e084d01a456","slug":"preparations-begin-for-honey-world-florida-championship-in-finland-rohtak-news-c-17-roh1020-404748-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फिनलैंड में होनी वाली वर्ल्ड फ्लोरबाॅल चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फिनलैंड में होनी वाली वर्ल्ड फ्लोरबाॅल चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू
Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
17सीटीके26... सेक्टर-21 स्थित एक निजी बैंक्वेट में लगाए शिविर में भाग लेते फ्लोरबॉल खिलाड़ी।
रोहतक। फिनलैंड में 11 से 13 मई 2024 तक आयोजित वर्ल्ड फ्लोरबाॅल चैंपियनशिप के लिए लड़के व लड़कियों की भारतीय टीम का राष्ट्रीय शिविर एक निजी बैंक्वेट व रिसोर्ट सेक्टर-21 में शुरू हुआ। हरियाणा फ्लोरबाॅल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य ने बताया कि 22 अप्रैल तक चलने वाले राष्ट्रीय शिविर में विभिन्न राज्यों के चयनित 15 लड़के व 15 लड़कियों का शिविर लगाया जा रहा है।
डॉ. आर्य ने बताया कि भारत की टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही है। इसलिए राष्ट्रीय कोच प्रिजो जॉनी की देखरेख में दोनों टीमें अभ्यास कर रही हैं। गुरुवार को आरंभ हो रहे शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों को इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन के प्रधान हरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत जोगेंद्र हुड्डा, हरियाणा फ्लोरबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरजीत नैन, इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन के उपाध्यक्ष रविंद्र, चंडीगढ फ्लोरबाॅल एसोसिएशन के महासचिव सुशील शास्त्री, हरियाणा फ्लोरबाॅल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष रुहिल, विकास डीपी, सुनिल व पुलकित वशिष्ठ उपस्थित रहे।