रोहतक। गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदर्शनी में खंड रोहतक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भर भारत पर आधारित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।