{"_id":"60abf8a18ebc3e751e1c74c0","slug":"post-covid-care-center-started-in-civil-hospital-rohtak-news-rtk609907784","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में शुरू हुआ पोस्ट कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में शुरू हुआ पोस्ट कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
कोरोना से ठीक हुए मरीजों को आने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समाधान के लिए सिविल अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर शुरू हुआ। उमंग योजना के तहत शुरू किए गए इस सेंटर का शुभारंभ उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने किया। यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि सेंटर का मकसद यह है कि कोरोना से उबरने के बाद मरीज को हर तरह की सहायता मुहैया करवाई जाए, उसकी काउंसिलिंग कर मनोबल बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि यह स्कीम प्रदेश के सभी अस्पतालों में शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में पीजीआईएमएस सहित सिविल अस्पताल में इसे शुरू किया गया है। कोरोना से निजात पाने के बाद भी बहुत से मरीजों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें कमजोरी, पैरों में दर्द, अवसाद आदि शामिल हैं। कोविड के बाद ब्लैक फंगस नाम की नई बीमारी उभर कर आई है। हालांकि पीजीआई समेत निजी अस्पतालों में इसके लिए विशेष तौर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। इस सेंटर की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने व कोरोना से ठीक हुए लोगों को इसका लाभ उठाने को प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल, सीएमओ डॉ. अनिल बिरला भी मौजूद रहे।
पूर्व सीएस के जज्बे को सराहा
उपायुक्त ने पोस्ट कोविड केयर सेंटर में सेवाएं दे रहे पूर्व सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार से भेंट कर उनके पुत्र की मृत्यु पर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उनके जज्बे की सराहना की। पुत्र की मृत्यु के बावजूद डॉ. शिव कुमार लगातार ड्यूटी के लिए अस्पताल आ रहे हैं। उनके 31 वर्षीय पुत्र की पिछले दिनों कोरोना से मौत हो गई थी।