फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Possession letters received, faces of the needy blossomed

Rohtak News: कब्जा पत्र मिले, जरूरतमंदों के चेहरे खिले

Tue, 11 Jun 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Possession letters received, faces of the needy blossomed
झज्जर। राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित कलस्टर स्तरीय समारोह में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत झज्जर जिले के 737 और रेवाड़ी के 65 पात्र लाभार्थियों को हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आवंटित किए गए 100-100 गज के प्लॉट के कब्जा पत्र प्रदान किए। कब्जा पत्र मिलते ही पात्र लाभार्थी की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन

इससे पहले सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को वेबकास्टिंग से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। लाभार्थियों को कब्जा पत्र देते हुए डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में देश की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इससे पूर्व उपायुक्त शक्ति सिंह ने मुख्य अतिथि डॉक्टर बनवारी लाल का स्वागत करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में जिला परिषद की डिप्टी सीईओ निशा तंवर ने मुख्य अतिथि का आभार जतायाद्ध ग्राम सचिवों ने वापस लिए कब्जा पत्र, बोले-बाद में देंगे : कार्यक्रम के बाद अधिकतर लाभार्थियों उनके कब्जा प्रमाण पत्र ग्राम सचिवों ने ले लिए। ग्रामीणों को कहा गया कि उनको यह कब्जा प्रमाण पत्र बाद में गांव में दिए जाएंगे। इससे ग्रामीण में नाराजगी दिखाई दी। मंच से केवल चुनिंदा लोगों को ही कब्जा पत्र दिए गए, ऐसे में कार्यक्रम में आए लोगों में नाराजगी दिखी कि उनको मंच से कब्जा पत्र नहीं दिए गए। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed