फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Politics heats up in Rohtak, Grover and Batra, both ticket contenders, meet CM Nayab Saini in closed room

रोहतक में सियासत गरमाई: सीएम नायब सैनी के साथ बंद कमरे में ग्रोवर व बतरा ने की मुलाकात, दोनों टिकट के दावेदार

Tue, 27 Aug 2024 09:31 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Aug 2024 09:31 AM IST
सार

भाजपा ने पिछले दिनों पार्टी प्रदेश कार्यालय में रायशुमारी करवाई थी। उसमें पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व डॉक्टर आदित्य बतरा का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Politics heats up in Rohtak, Grover and Batra, both ticket contenders, meet CM Nayab Saini in closed room
कैनाल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बाहर आते डॉक्टर आदित्य बतरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में सियासत चरम पर है। कांग्रेस ही नहीं, भाजपा में भी टिकट को लेकर खींचतान जारी है। रविवार की रात मुख्यमंत्री नायब सैनी कैनाल रेस्ट हाउस में रुके, जहां पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व डॉक्टर आदित्य बतरा पहुंचे। दोनों ने बंद कमरे में 15 मिनट तक मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कमरे से बाहर आए डॉक्टर आदित्य बतरा सीधे एसपी आवास के बाहर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री के बेटे हिमांशु ग्रोवर से मिले। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया है।

विज्ञापन


प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक में चुनावी माहौल गरम है। हलके के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो 17 में 14 बार पंजाबी समुदाय से ही विधायक बना है, चाहे व भाजपा हो या कांग्रेस। केवल तीन बार बनिया समुदाय से सेठ श्रीकिशन दास विधायक बने। कांग्रेस की तरफ से जहां 10 लोग टिकट मांग रहे हैं, जबकि भाजपा में करीब आठ दावेदार हैं।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस में मौजूदा विधायक भारत भूषण बतरा और भाजपा में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा ने पिछले दिनों पार्टी प्रदेश कार्यालय में रायशुमारी करवाई थी। उसमें पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व डॉक्टर आदित्य बतरा का नाम सामने आया था। ग्रोवर लगातार चार बार हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें तीन बार हार व एक बार जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पांचवीं बार दावेदारी जता रहे हैं। दूसरी तरफ डॉक्टर आदित्य बतरा का नाम संघ आगे बढ़ा रहा है। बाकी दावेदार अपने दम पर टिकट पाने की जुगत में हैं। रविवार रात 9:35 बजे डॉक्टर आदित्य बतरा मुख्यमंत्री से मिलने अंदर गए और 9:50 बजे बाहर आए। उस समय ग्रोवर भी अंदर थे। एक नेता ने बताया कि दोनों ने बंद कमरे में मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की।


दावेदार बोले- क्या अब फिर पांच साल इंतजार करूं
कांग्रेस में भी टिकट को लेकर मान-मनौव्वल का दौर चल रहा है। एक दावेदार ने बताया कि उनको 2019 में कहा गया था कि अगली बार आपको मौका जरूर मिलेगा। अब की बार साथ दे दीजिए। तब उसने बात मान ली, लेकिन इस बार फिर वही बात कही जा रही है। क्या अब फिर पांच साल और टिकट का इंतजार करूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed