फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   politcal

अभय चौटाला ने विधायक दुड़ाराम पर टिप्पणी, बोले, कोरोना के दौरान छत पर छिपकर बैठे रहे विधायक

Wed, 08 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
politcal
फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला । - फोटो : Fatehabad
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो विधायक अभय चौटाला ने जाट धर्मशाला में आयोजित इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान विधायक दुड़ाराम अपनी छत पर छिपकर बैठे रहे ,जनता से दूरी बनाए रखी। दुड़ाराम का इस मुश्किल समय में जनता से कोई सरोकार नहीं था। विधायक दुड़ाराम पर की गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। हालांकि इस बारे में प्रतिक्रिया लेने के लिए जब विधायक दुड़ाराम से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

अभय चौटाला यही नहीं रुके, उन्होंने कह दिया कि विधायक दुड़ाराम की अनाजमंडी में दुकान है। मंडी के अंदर ही जब किसान की फसल नहीं बिकी तो उन्हें अपनी सरकार पर दबाव डालकर किसान की फसल को बिकवाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा भी नहीं किया। अभय चौटाला ने कहा कि कोई इस दौरान अगर विधायक से मिलने भी चला गया तो जनता से मिलने की बजाए विधायक दुड़ाराम ने उन्हें कहा कि पर्ची नीचे छोड़ दो काम की, मैं फोन कर दूंगा । इस वक्त कोरोना चल रहा है और मुझे मेरी जान प्यारी है।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद फुल्लां ने कहाकि अभय चौटाला सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं। विधायक दुड़ाराम समेत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान लोगों की सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed