फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police will pick up the dump of mobile calls from the spot

घटनास्थल के मोबाइल कॉल के डंप उठाएगी पुलिस

Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police will pick up the dump of mobile calls from the spot
रोहतक। खिड़वाली गांव के किसान ओमप्रकाश उर्फ लीलू हत्याकांड में वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। सीआईए पुलिस की एक टीम गांव की एक दुकान से सीसीटीवी लेकर आई है, जहां ओमप्रकाश रात दो बजे के करीब खेत की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा जांच टीम साइबर सैल की मदद से घटनास्थल के पास के मोबाइल डंप उठाएगी। ताकि यह पता लग सके कि रात को 2 से छह बजे के बीच किसके मोबाइल की रेंज थी। इसके बाद ही वारदात में कुछ सुराग हाथ लग सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी नरेश ने सोमवार को दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। पिता ओमप्रकाश भी खेतीबाड़ी में सहयोग करते थे। रविवार रात को उसने पिता खेत में ट्यूबवेल चलाने गए थे, लेकिन रास्ते में किसी ने उसके पिता की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed