फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police team went to Samargopalpur to apprehend the accused, Uniform torn

समरगोपालपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police team went to Samargopalpur to apprehend the accused, Uniform torn
समरगोपालपुर में एक मामले की जांच में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस टीम से आरोपी ने मारपीट की। पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एचसी जसबीर सिंह ने बताया कि वह बतौर अनुसंधानकर्ता टिटौली पुलिस चौकी में तैनात है। 29 अप्रैल की रात को वह इएचसी राजेश के साथ समरगोपालपुर कलां में मौजूद था। इसी दौरान सूचना मिली की समरगोपालपुर खुर्द रेलवे फाटक के पास झगड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। जहां शिकायतकर्ता जयभगवान निवासी गांव समरगोपालपुर खुर्द ने बताया कि उसकी गाड़ी के आगे अनिल निवासी समरगोपालपुर खुर्द ने अपनी गाड़ी को अड़ाया और गाड़ी से नीचे उतरने के बाद उसके साथ हाथापाई की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में समरगोपालपुर खुर्द पहुंची। जहां चौकी में सूचना देकर एसपीओ संजय को मौके पर बुलाया गया। अनिल की तलाश शुरू की गई। इस दौरान अनिल घर के पास खाली प्लाट में खड़ा था। पुलिस को देखते ही अनिल ने संजय के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी व एसपीओ संजय के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही एससी जसबीर को भी थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed