{"_id":"66997f0854b4fadf720caf16","slug":"police-team-that-went-to-serve-notice-to-accused-attacked-uniform-torn-rohtak-news-c-17-roh1020-466238-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरोपी को नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरोपी को नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी
Fri, 19 Jul 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बहु अकबरपुर थाने के एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गांव समर गोपालपुर में नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि एक की वर्दी फाड़ दी। सब इंस्पेक्टर की ओर से महिला समेत चार लोगों को नामजद करते हुए नौ लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना बहु अकबरपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर जय भगवान ने थाने में दी शिकायत में बताया कि अप्रैल में मारपीट समेत अन्य धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। इसमें समर गोपालपुर गांव निवासी गौरव वांछित था। उसके घर पर कई बार नोटिस देकर आए कि वह अपने बयान दर्ज करा दे। मगर गौरव थाने नहीं आया। बुधवार को एसआई जय भगवान, रणवीर सिंह, संदीप और कृष्ण सरकारी वाहन से समर गोपालपुर गौरव को नोटिस देने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने गौरव को आवाज दी तो वह उनको देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा कि वह नोटिस स्वीकार कर ले। उसी समय गौरव की मां संतोष ने उनसे झगड़ना शुरू कर दिया और आरोपी को भगा दिया। शोर सुनकर गौरव के परिवार का संजय आया और पुलिसकर्मी रणवीर के कंधे और कान पर लाठी से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में और कंधे एवं कान पर चोट आई।
संतोष और उसके पति बलकार ने मिलकर रणबीर की वर्दी भी फाड़ दी। अनिल भी उनके घर से निकलकर आया और उसने पुलिसकर्मी संदीप के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। अनिल ने जयभगवान को गाली-गलौज करते हुए उसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसी दौरान चार-पांच और लोग आए और उन्होंने सभी के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए आरोपी को भगा दिया। पीड़ित एसआई की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा-221, 121(1) और 132 के तहत चार नामजद समेत नौ पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
थाना सदर क्षेत्र के समर गोपालपुर में बहु अकबरपुर पुलिस टीम पर हमला करते हुए आरोपी को भगाने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।