फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police recruitment candidates will not be able to travel without mask bus

बगैर मास्क बस में नहीं यात्रा कर सकेंगे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी

Sat, 30 Oct 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment candidates will not be able to travel without mask bus
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगी। तीनों दिन रोहतक डिपो तड़के ढाई बजे से बसें चलाएगा ताकि परीक्षार्थी समय से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके। बसों के सुचारु संचालन के लिए रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। डिपो जीएम ने आदेश दिए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए। बिना मास्क अभ्यर्थी को बस में सवार नहीं होने दें। अभ्यर्थियों की सुविधा के अनुसार बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर, एक नवंबर व दो नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके परीक्षा केंद्र पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, साहाबाद, कुरुक्षेत्र, नीलोखेड़ी करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल आदि में बनाए हैं। यह परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 से साढ़े 12 और दूसरी पारी दोपहर तीन से शाम साढ़े चार बजे तक है। पहली पारी के अभ्यर्थी सुबह आठ से 9 बजे और दूसरी पारी में दोपहर एक से दो बजे तक परीक्षा केंद्र में जा सकेंगे। इसलिए रोडवेज ने तय समय से पहले ही अभ्यर्थियों को पहुंचाने का फैसला लिया है, ताकि वह परीक्षा से वंचित नहीं हो। इसके लिए तड़के ढाई बजे से बसें चलाई जाएंगी। रोहतक डिपो के जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि अभ्यर्थियों के अलावा त्योहारी सीजन पर यात्रियों की भीड़ आ रही है। इसके चलते आदेश दिए हैं कि यदि कोई अभ्यर्थी बिना मास्क है, तो उसे बस में नहीं बैठने दिया जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे 10-10 कर्मी
बसों का संचालन अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से होगा। इसलिए सुबह-दोपहर की पारी में 10-10 कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। ये कर्मी स्टैंड पर आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का आंकलन करेंगे और बसों को वर्कशॉप से मंगवाकर संचालित करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक है। इसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तड़के ढाई बजे से बसों का संचालन कराया जाएगा। स्टैंड पर अभ्यर्थियों की संख्या का आंकलन करके बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 10-10 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed