फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police personnel learned the mantra to be happy

Rohtak News: पुलिस के जवानों ने खुश रहने का मंत्र जाना

Fri, 20 Oct 2023 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police personnel learned the mantra to be happy
रोहतक। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में मनोविज्ञान का तीसरा सेमिनार आयोजित किया गया। डॉ. सौम्या अरोडा ने जवानों के मनोविज्ञान के बारे जाना व उन्हें खुश रहने और सही तरीके से जीने का मंत्र दिया। पुलिस अस्पताल के नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में फार्मासिस्ट हरेंद्र व अन्य पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. सौम्या अरोड़ा ने जवानों से मानसिक सेहत पर बातचीत कर अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी का सही समय पर पता लग जाए तो इलाज आसान हो जाता है। मानसिक बीमारी को मानसिक कांउसिलिंग और थेरेपी के माध्यम से दूर किया जा सकता है। मानसिक सेहत का दायरा बड़ा है। मानसिक बीमारियों को समझना और उनका इलाज करना जरूरी है। इंसान को शारीरिक बीमारी का पहले ही पता लग जाता है, लेकिन मानसिक बीमारी के लक्षण को पहचाने में समय लगता है। इंसान मानसिक बीमार होने पर उदास रहने लगता है। किसी कार्य में मन नहीं लगता। काम न करना, चिड़चिड़ा होना व अन्य कारण मानसिक बीमारी की शुरुआत हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed