फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police collected a fine of 55.42 lakh in June from those who disobeyed the rules

पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों से जून में वसूले 55.42 लाख का जुर्माना

Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police collected a fine of 55.42 lakh in June from those who disobeyed the rules
नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस पूरे माह सख्त रही। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 32 लाख से ज्यादा राशि वसूली गई, वहीं कोरोना काल में मास्क न लगाने पर 23 लाख से ज्यादा का जुर्माना किया गया। इस तरह एक माह में पुलिस ने आम लोगों से 55 लाख 42 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए। हालांकि पुलिस हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट व झपटमारी की 69 वारदात का खुलासा कर 108 लोगों को गिरफ्तार की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जून माह में पुलिस ने हत्या की छह वारदात का खुलासा किया है, जिसमें महम का सुरेश हत्याकांड, पाड़ा मोहल्ले का कामेश उर्फ रौनक हत्याकांड, टिटौली में राकेश की हत्या का मामला, सैमाण के युवक रोहित की हत्या, सेक्टर 25 में इंद्रजीत की हत्या का मामला शामिल है। हालांकि मई माह के आखिर में हुई न्यू लक्ष्मी नगर की डेयरी संचालिका सुनीता, भैणी चंद्रपाल का सब्जी विक्रेता और अब 1 जुलाई को जलेबी चौक पर पानीपत के युवक की हत्या का मामला अभी खुलना बाकी है। जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास के 11 केस ट्रेस किए। इसके अलावा 16 युवकों को अवैध हथियारों सहित दबोचा। 73 केस आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर आरोपी काबू किए। एनडीपीएस एक्ट के 22 मामलों में 24 आरोपी काबू किए।
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर वसूले 23.42 लाख रुपये का जुर्माना
पुलिस ने जून माह में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की। अलग-अलग नाके लगाकर 4685 लोगों के चालान काटकर 23 लाख 42 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 5314 लोगों का चालान कर 32 लाख 1600 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों से अपील है कि अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। नशीले पदार्थों/नशीली दवाइयों, जुआ/सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार आदि या किसी अन्य अपराध से संबंधित कोई सूचना हो तो तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 01262-228113, 9996464100 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।
- राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed