{"_id":"624cb15c50fc981e12043751","slug":"police-chased-the-outside-elements-who-entered-the-examination-center-nine-copycats-were-caught-rohtak-news-rtk643090260","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र में घुसे बाहरी तत्वों को पुलिस ने खदेड़ा, नौ नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र में घुसे बाहरी तत्वों को पुलिस ने खदेड़ा, नौ नकलची पकड़े गए
विज्ञापन
डोभ के परीक्षा केन्द्र के मैदान में घूमते और दीवार पर बैठे नकल कराने वाले युवक। विज्ञप्ति
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। कक्षा 12 के गणित की परीक्षा के दौरान मंगलवार को परीक्षा केंद्रों के बाहर बाहरी तत्वों का जमावड़ा लगा है। डोभ परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ लगी थी। बाहरी युवक परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़ने की कोशिश की जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। खैरड़ी परीक्षा केंद्र पर एक युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इस दौरान हंगामा हुआ। इसी प्रकार खिड़ावली केंद्र के मुख्य द्वार पर बाहरी युवकों ने बाइक खड़ी कर उड़न दस्ते का रास्ता रोक लिया था। परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर नौ नकलची पकड़े गए ।
कक्षा 12 के गणित विषय की परीक्षा के दौरान मंगलवार को शिक्षा विभाग और बोर्ड के सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड चेयरमैन के सचल दल नंबर एक ने खैरडी परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। सचल दल के सदस्य संजय कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर अफरा तफरी का माहौल था। बाहर जुटे बाहरी तत्वों को हटा रही पुलिस से एक युवक उलझ गया और धक्की मुक्की हुई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दस्ते ने डोभ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने से कुछ ही मिनट पहले ही छापा मारा तो वहां केंद्र के बाहर भीड़ थी। परीक्षा केंद्र के आसपास बाहरी युवक परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें खदेड़ रहे थे।
उधर बोर्ड चेयरमैन के दूसरे सचल दल ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य यशपाल सिंह के नेतृत्व में छाप खिड़वाली परीक्षा केंद्र पर छापा मारा लेकिन यहां परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर बाहरी युवकों ने अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। इसलिए अंदर जाने में काफी दिक्कत हुई। केंद्र अधीक्षक से कहा कि पुलिस बल बढ़वाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करें। किलोई स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर भी बाहरी तत्व मिले। सांधी परीक्षा केंद्र में सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। भालौट, चमारिया सहित कई केंद्रों पर सचल दस्तों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पर्ची उठाते छात्रा को उड़न दस्ते ने पकड़ा
बोर्ड चेयरमैन सचल दल के सदस्य संजय कुमार ने बताया कि खैरड़ी परीक्षा केंद्र पर बाहर से एक व्यक्ति ने हाथ से लिखी पर्ची फेंकी जो एक छात्रा ने उठा ली। वह उनके प्रश्न पत्र पर रखी मिली। टीम ने इस छात्रा पर नकल केस बना लिया।
कालेज गेट पर मिला युवक, पुलिस में दर्ज कराया केस
महम। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12 वीं कक्षा की गणित परीक्षा के दौरान महम के सहीराम स्कूल पर बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने छापा मारा। चेयरमैन को स्कूल के गेट के पास एक युवक खड़ा मिला। उन्होंने केंद्र अधीक्षक कौशल कुमार से उस युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने निंदाना निवासी युवक आदेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।