फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police added section of deadly attack on medical report, one accused arrested

मेडिकल रिपोर्ट पर पुलिस ने जोड़ी जानलेवा हमले की धारा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police added section of deadly attack on medical report, one accused arrested
रोहतक। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुढाण गांव में कार धोने को लेकर हुए झगड़े में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने केस के अंदर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा जोड़ी है। साथ ही आरोपी सिंहराम को गिरफ्तार भी कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कलानौर थाने की कार्यकारी प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि 25 जनवरी को गुढाण गांव निवासी दुष्यंत ने शिकायत दी थी कि सुबह वह अपने चाचा नरेन्द्र के घर आया हुआ था। गली में पड़ोसी सिंहराम अपनी कार धो रहा था, जिसका पानी उसके चाचा की भैंसों के नीचे आ रहा था। दुष्यंत की चाची सुमन ने सिंहराम को गाड़ी को साइड में करके धोने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि सिंहराम व अन्य ने सुमन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सुमन पर चाकू से वार किया। दुष्यंत व उसका चाचा नरेंद्र बचाव में आए तो आरोपियों ने नरेन्द्र पर चाकू से छाती पर वार किये। चाकू लगने के कारण वह बेहोश हो गया। जबकि दुष्यंत भी घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी सिंहराम को गिरफ्तार किया है। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस के अंदर धारा 307 जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed