फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PNDT Act arreset

यूपी के सहारनपुर से भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले दलाल को दबोच

Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
PNDT Act arreset
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छापा मारकर गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह में शामिल एक सदस्य को काबू करके उसके कब्जे से आठ हजार की नकदी बरामद की है। पकड़ा गया व्यक्ति करनाल निवासी वेदप्रकाश दलाल के रूप में काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ यमुनानगर के जठलाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि करनाल निवासी वेद प्रकाश गर्भ में भ्रूण लिंग जांच गिरोह के साथ मिला हुआ है और यूपी में ले जाकर जांच करवाता है। आरोपी को पकड़ने के लिए सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने टीम का गठन किया, जिसमें डॉक्टर सुभाष, डॉ. कुणाल, जिला औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश धानीवाल, डॉक्टर गिरीश को शामिल किया गया। टीम ने दलाल वेद प्रकाश से संपर्क किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए डिकोय मरीज को और आरोपी दलाल वेद प्रकाश के पास भेजा। वेद प्रकाश के साथ 18 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा तय हुआ। आरोपी ने डिकोय मरीज को रविवार को भ्रूण लिंग जांच के लिए बुलाया। टीम ने 18 हजार रुपये देकर डिकोय मरीज को आरोपी के पास भेजा। वेदप्रकाश ने लिंग जांच के लिए यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र में पैसे लिए।
विज्ञापन

वेदप्रकाश मरीज को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव खेड़ा अफगान में पहुंचा, जहां पर अल्ट्रासाउंड किया जाना था। आरोपी डिकोय मरीज को डॉक्टर के पास ले गया और वहां पर अल्ट्रासाउंड किया गया। जब अल्ट्रासाउंड करवाकर वापस लाया तो टीम ने दलाल को पकड़ लिया और उसके पास आठ हजार की नकदी बरामद कर ली। टीम जब डिकोय मरीज को लेकर आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई तो आरोपी डॉक्टर टीम को देखकर गलियों में भाग निकला। फिलहाल टीम ने पकड़े गए आरोपी दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed