फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players of the district won the trophy in the Under-14 Cluster Kabaddi Championship

Rohtak News: क्लस्टर कबड्डी के अंडर-14 में जिले के खिलाड़ियों ने जीती ट्राॅफी

Mon, 18 Aug 2025 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Players of the district won the trophy in the Under-14 Cluster Kabaddi Championship
विजेता टीम को सम्मानित करते सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता। स्रोत : कोच - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 में महिला खिलाड़ियों ने गुरुग्राम को हराकर चैंपियनशिप ट्राॅफी में जीत हासिल की। चैंपियनशिप का तीन दिवसीय आयोजन 14 से 16 अगस्त तक सोनीपत के खरखौदा में मटिंडू रोड स्थित ब्राइटवेज इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।
आयोजन समिति की वाइस चेयरमैन सुमन राठी, झज्जर ने बताया कि अंडर-14 महिला वर्ग में एलबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल काहनौर रोहतक की टीम ने चैंपियनशिप ट्राफी जीती। इस टीम में खिलाड़ी दिक्षा, चंचल, वान्या, नेहा, नैंसी, विभा, राधिका शर्मा, वंशिका, निशी, चेतना, जीविका व वर्षा रही। स्कूल चेयरमैन दिनेश पुनिया व टीम कोच प्रमिला देवी ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

सुमन राठी झज्जर ने बताया कि अंडर-17 के महिला वर्ग में ग्लैक्सी इंटरनेशनल स्कूल राजली हिसार की टीम के चीफ कोच अमित मलिक व कोच पूनम चहल के निर्देशन में रूबी, कनिका, गरिमा,तन्नू, आकांक्षा, जैस्मीन, तमन्ना और अमिक्षा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद ने कहा कि यदुवंशी शिक्षा निकेतन मंदौला चरखी दादरी के अंडर-19 महिला वर्ग में वर्षा, वंदना, तन्नू, अंजली, सुनीता, जोया, नेहा, यलेना व साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

समिति के चेयरमैन अमित राठी भापड़ौदा, तकनीकी कमेटी की चेयरमैन सावी सोलंकी स्कूल, वाइस चेयरमैन किरण जून स्कूल, सहायक निदेशक दुष्यंत धनखड़ आदि से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed