Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players from the district won three medals in the shooting competition.

Rohtak News: शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Players from the district won three medals in the shooting competition.
33...कोच संदीप के साथ कनक। स्रोत : कोच
रोहतक। राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए जिले के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। अंडर-19 लड़कियों में कनक ने 381 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं लड़कों में सत्यव्रत ने 397 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-14 लड़कियों में हंसिका ने 373 प्वाइंट के साथ कांस्य जीता। कनक व सत्यव्रत जिले की अभिनंदन शूटिंग अकादमी में कोच संदीप नेहरा के पास अभ्यास करते हैं। कोच ने बताया कि इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



कनक की उपलब्धियां

वर्ष 2024 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप ने रजत पदक, 2025 में 23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता में मिक्स टीम में स्वर्ण पदक, 2025 में इसी प्रतियोगिता में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक, 2022 नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक, 2023 जूनियर वर्ल्ड कप में रजत व कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 स्टेट प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 2023 स्टेट प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। 2023 में एशियन चैंपियनशिप में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed