फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players depart for the National Karate Mahasangram.

Rohtak News: राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम के लिए खिलाड़ी हुए रवाना

Sat, 11 Jul 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Players depart for the National Karate Mahasangram.
महेंद्रगढ़। हांसी कराटे एसोसिएशन की ओर से हांसी में 11 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर कराटे महासंग्राम सीजन-2 को लेकर महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हो गए। प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ से 35 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी के कोच लोकेश सैनी ने बताया कि हांसी में 11 व 12 जुलाई को शुरू हो रही राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय कराटे महासंग्राम सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को महेंद्रगढ़ से 35 खिलाड़ी रवाना हुए। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों ने महासंग्राम को लेकर प्रतिदिन सुबह-शाम को पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास किया है। खिलाड़ियों का लक्ष्य उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और अपनी अकादमी का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
राष्ट्रीय स्तर पर कराटे महासंग्राम में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। महासंग्राम में हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को महासंग्राम में अंडर 10 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का मुकाबला होगा। वहीं रविवार को अंडर 16, 18 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का मुकाबला खेला जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को सितंबर माह में इंडोनेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा मिलेगा और महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम सीजन-2 में महेंद्रगढ़ जिले से 35 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी तन्मय, पीयूष, चिराग, आनंद, लक्की, अंतिम, यश, हर्षल, अर्नव, रवि, सन्नी, मयंक, विजय लक्ष्मी राव, युवान, हार्दिक, रोहन, आर्यन, आयुष, पुष्कल राज, हार्दिक, आदर्श, रुद्रा, दुष्यंत, भाव्या, पूनम, जीतार्थ, मुखिल सहित अन्य खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed