फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Player Satyadev won bronze medal in shooting

Rohtak News: खिलाड़ी सत्यदेव ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक

Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Player Satyadev won bronze medal in shooting
रोहतक। दिल्ली में आयोजित हुई स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते। सुनारिया की कनक ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य व कुल चार पदक अपने नाम किए। 65 वर्षीय निशानेबाज सत्यदेव ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा सत्यव्रत ने कांस्य, अंश व हेजल ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन




हितेश ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पदक से चूक व चौथा स्थान प्राप्त किया। हितेश व हेजल सोनीपत जिले के निवासी हैं। कोच संदीप नेहरा ने बताया कि अकादमी के 80 खिलाड़ियों ने प्री नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्री-नेशनल प्रतियोगिता सितंबर में केरल व पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई। हेजल ने बताया कि 2023 में एशियन शूटिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते है। 2022 में नेशनल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनक की उपलब्धियां

2025 में 23वीं सुरेंद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता में मिक्स टीम में स्वर्ण पदक, 2025 में इसी प्रतियोगिता में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप ने रजत पदक, 2023 जूनियर वर्ल्ड कप में रजत व कांस्य पदक, स्टेट प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक, एशियन चैंपियनशिप में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। 2022 स्टेट प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक और नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed