फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   planning of loot, three arrested

राहगीरों को लूटने की योजना बनाते तीन काबू, घरों व दुकानों में चोरियों की 10 वारदात खुली

Mon, 08 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
planning of loot, three arrested
रोहतक। एवीटी स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान आईएमटी एरिया में लूट के इरादे से बाइक पर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरीशुदा बाइक, चाकू, सरिया, बिट्टा व वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 9 वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी नरेंद्र कादयान ने बताया कि 6 मार्च को एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई गोर्धन सिंह को सूचना मिली कि आईएमटी एरिया में बाइक सवार तीन युवक राहगीरों को लूटने के इरादे से घूम रहे है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआई गोर्धन सिंह ने एएसआई संदीप के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम का गठन किया। एवीटी स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आईएमटी एरिया से तीन युवकों को काबू कर लिया। युवकों की पहचान कर्मबीर उर्फ मुनिया निवासी गांव बलियाणा हाल किरायेदार रामगोपाल कॉलोनी, सागर निवासी नया गांव झज्जर व नसीब निवासी गांव आसन हाल किरायेदार रामगोपाल रोहतक के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर युवकों के पास से बाइक, चाकू, सरिया व लकड़ी का बिट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मामले की जांच एएसआई बलजीत चाहर द्वारा अमल में लाई गई। जांच में सामने आया कि तीनों नशा करने के आदी है और अपनी नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट व चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की 9 वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों से बरामद बाइक चोरीशुदा है, जिसे उन्होंने पीजीआई थाना एरिया से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात का खुलासा:
1. 1 जनवरी को सेक्टर-1 की मार्केट में रात को दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी किया।
2. 2 जनवरी को कैलाश कॉलोनी में एक घर से 7700 रुपये चोरी किए।
3. 5 जनवरी को सेक्टर-3 की मार्केट में रात को दुकान का ताला तोड़कर 37 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी किया।
4. 5 जनवरी को सेक्टर 3-4 की पुलिया के पास रामगोपाल कॉलोनी में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर 3 मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी किया।
5. 15 जनवरी को तिलक नगर में दिल्ली रोड के पास मोबाइल की दुकान से 4 मोबाइल फोन चोरी किए।
6. 9 फरवरी को बस स्टैंड रोड प्रेम नगर स्थित परचून की दुकान से 4 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी किया।
7. 17 फरवरी को झंग कॉलोनी में दवाइयों की दुकान से 15 हजार रुपये व दवाइयां चोरी की।
8. 25 फरवरी को खेड़ी साध स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चोरी की।
9. 1 अगस्त 2020 की दोपहर को आरोपियों ने पीजीआईएमएस पार्किंग में से बाइक चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed