फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Physiotherapist was murdered due to close relations, accused buried her alive

Rohtak News: नजदीकी संबंधों के चलते फिजियोथेरेपिस्ट की हुई हत्या, आरोपियों ने जिंदा दफना दिया था

Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist was murdered due to close relations, accused buried her alive
पिछले 91 दिन से लापता बाबा मस्तनाथ विवि के फिजियोथेरेपिस्ट जयदीप की एक महिला से नजदीकी संबंध के चलते अपहरण कर हत्या की गई थी। आरोपियों ने जयदीप के शव को चरखी-दादरी के पैंतावास गांव में जिंदा दफन कर दिया था। पुलिस ने पैंतावास गांव निवासी आरोपी हरदीप और धर्मपाल की निशानदेही पर 7 फीट गहरे गड्ढे से हाथ बंधा शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से झज्जर के मांडोठी निवासी जयदीप का परिवार यहां अस्थल बोहर में रहता है। जयदीप पिछले कुछ समय से रोहतक की जनता कॉलोनी में अकेले किराये पर रह रहे थे। 24 दिसंबर को वे संदिग्ध हालात में लापता हो गए। 3 फरवरी को जयदीप के ताऊ ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पैंतावास गांव निवासी हरदीप और धर्मपाल को गिरफ्तार किया तो उन्होंने हत्या का राज कबूल लिया। इसके बाद सोमवार की शाम डयूटी मजिस्ट्रेट और एएसपी की अगुवाई में पुलिस की चार टीमाें ने शव निकलवाया। देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस लाया गया।
विज्ञापन

पत्नी से हो चुका था तलाक
पुलिस के मुताबिक, जयदीप (45) का पत्नी से तलाक हो चुका था। वह बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट थे। बताया जाता है 24 दिसंबर को जनता कॉलोनी से कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। जब वे कई दिन तक लापता रहे तो ताऊ ईश्वर ने उनकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं लगने पर 3 फरवरी को शिवाजी कॉलोनी में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर गाड़ी में बांध दिए थे हाथ
पुलिस पूछताछ में हरदीप और धर्मपाल ने बताया है कि गांव के राजकरण के साथ मिलकर उन्होंने जयदीप का अपहरण किया था। गाड़ी में बैठने के दौरान जब उसने विरोध किया तो इन लोगों ने उसके हाथ बांध दिए। पैंतावास गांव में जाकर 7 फीट गहरे गड्ढे़ में दबा दिया। जयदीप की हत्या के पीछे एक महिला से नजदीकी संबंधों की बात सामने आ रही है।

शिवाजी कॉलोनी थाने में जयदीप की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। अभी कुछ आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
-वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed